[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला.
बाबर आजम ने ट्विटर के जरिए हमले को लेकर की निंदा.
नई दिल्ली. पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आज गोलियों से जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में इमरान बुरी तरह घायल हो गए हैं. वहीं, कई लोग उनको लेकर दुआ भी करते नजर आ रहे हैं. उनमें से एक नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का भी है. बाबर ने ट्विटर पर इमरान पर हुए हमले की निंदा की है.
दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री आजादी मार्च के दौरान हमले का शिकार हो गए. एक शख्स ने भीड़ के बीच में से कंटेनर को निशाना बनाया जिस पर इमरान खान खड़े हुए थे. हालांकि, पीछे से दूसरे शख्स उसका हाथ पकड़ लिया जिससे गोली इमरान के पैर में लगी है. बाबर आजम ने इस हमले को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इमरान खान के लिए दुआ मांगी है.

अल्लाह कप्तान को सुरक्षित रखे- बाबर आजम
बाबर आजम ने ट्विटर पर लिखा, ‘इमरान खान पर हुए हमले की निंदा करता हूं. अल्लाह कप्तान को सुरक्षित रखें और हमारे प्यारे पाकिस्तान की रक्षा करें.’ खबरों के मुताबिक इस हमले में एक शख्स की मौत भी हुई है. आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन अंत में वह पकड़ा गया है.
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त
पाकिस्तान की टीम ने आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 186 रनों का लक्ष्य रख दिया. लेकिन बीच में बारिश के कारण मैच रुका और लक्ष्य 142 का हो गया. अंत में पाकिस्तान की टीम ने 33 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Imran khan, Pakistan, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 03, 2022, 20:51 IST
[ad_2]
Source link