[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : Kolkata Knight Riders
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार (पांच नवंबर) को 34 साल के हो गए। वह फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। विराट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चार पारियों में 220 की औसत से 220 रन बनाए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन पारी खेलकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। फिर नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ क्रमश: नाबाद 62 और नाबाद 64 रन बनाए।
विराट सिर्फ इस टूर्नामेंट में ही नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे के साथ-साथ टी20 में भी कई रिकॉर्ड हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको कोहली के कुछ खास रिकॉर्ड के बता रहे हैं…
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 34 की उम्र में सचिन से पांच शतक पीछे हैं विराट, 2028 तक हर साल पांच सैकड़े लगाए तो रचेंगे इतिहास
- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक 1065 रन।
- वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन।
- टी20 में सबसे ज्यादा सात प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड।
- टी20 में सबसे ज्यादा 15 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड।
- टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक 3932 रन।
- टी20 में 53.13 का उच्चतम करियर औसत।
- टी20 में सबसे तेज 81 पारियों में 3000 रन।
- वनडे में में एक टीम (वेस्टइंडीज) के खिलाफ सर्वाधिक नौ शतक।
- टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 37 अर्धशतक।
- टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड।
- टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 40 मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी।
- वनडे में भारत के लिए सफल रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा 26 शतक।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Birthday: 34 साल के हुए किंग कोहली, जानें विराट के लिए कितने मुश्किल रहे तीन साल, कैसे की वापसी
[ad_2]
Source link