[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 34 साल के हो चुके हैं। किंग कोहली फिलहाल विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और एक बार फिर उनके ऊपर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने का दारोमदार है। विराट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक चार पारियों में 220 के औसत से 220 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 144.74 का रहा है। कोहली चार पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
विराट का पूरा करियर इसी तरह का रहा है। उन्होंने वह हर उपलब्धि हासिल की है, जिसके बारे में कोई बल्लेबाज सोच सकता है। अगस्त 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने हमेशा नई चुनौतियों को स्वीकार किया और उन पर जीत हासिल करने खास उपलब्धियां अपने नाम की।
T20 WC: सेमीफाइनल या फाइनल में 20 ओवर का खेल जरूरी, जानें बारिश हुई तो कैसै निकलेगा नतीजा
[ad_2]
Source link