[ad_1]

उपचुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। अब तक छह सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें चार पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। एक पर आरजेडी और एक पर शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार की जीत हुई।
तेलंगाना में टीआरएस उम्मीदवार आगे चल रहा है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। शिवसेना और आरजेडी अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे।
जिन सात सीटों पर उप चुनाव हुए हैं उनमें से चार सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं। दो सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुईं। इस्तीफा देने वाले दोनों विधायक अब भाजपा में हैं। इनमें से एक को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया तो दूसरे के बेटे को उस सीट से भाजपा ने उतारा। एक सीट राजद विधायक को सजा होने के बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई थी।
[ad_2]
Source link