Home Sports IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में इस प्लेयर का भाग्य, सेमीफाइनल में मौका देकर बचा सकते हैं करियर!

IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में इस प्लेयर का भाग्य, सेमीफाइनल में मौका देकर बचा सकते हैं करियर!

0
IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में इस प्लेयर का भाग्य, सेमीफाइनल में मौका देकर बचा सकते हैं करियर!

[ad_1]

India vs England Rohit Sharma: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारतीय टीम ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 5 में से 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन कप्तान  रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में एक स्टार खिलाड़ी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया है. ये खिलाड़ी एक चांस पाने के लिए तरस रहा है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस प्लेयर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मौका दे सकते हैं. आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में. 

इस प्लेयर को नहीं मिला एक मौका 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं है. ऐसे में इस प्लेयर की काबिलियत बेंच पर बैठे-बैठे खराब हो रही है. जबकि हर्षल पटेल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम कई मैच जिताए हैं. टी20 क्रिकेट में उनके चार ओवर बहुत ही मायने रखते हैं और वह किफायती साबित होते हैं. 

वर्ल्ड कप के प्लान में थे शामिल 

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम इंडिया (Team India) ने विदेशी दौरों पर कई बाइलेटरल सीरीज खेली. इनमें हर्षल पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया था. तब सभी ये मान कर चल रहे थी हर्षल पटेल को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका जरूर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हर्षल पटेल अपनी धीमी गति पर गेंदों पर बहुत ही जल्दी विकेट चटका देते हैं. 

IPL में दिखाया दम 

हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने RCB टीम के लिए कई शानदार स्पैल फेंके. उन्होंने भारतीय टीम की तरफ 22 टी20 मैचों में उन्होंने 26 विकेट अपने नाम किए हैं. जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ हो सकते हैं कारगर 

अगर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हर्षल पटेल (Harshal Patel) को इंग्लैंड (England) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल की जगह शामिल करते हैं, तो वह टीम इंडिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. सेमीफाइनल मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है. जहां की बाउंड्री छोटी हैं. एडिलेड की पिच हमेशा से ही फास्ट बॉलर्स की मददगार होती है. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here