[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड और भारत के बीच 10 नवंबर को होगा सेमीफाइनल
जोस बटलर तीनो फॉर्मेंट में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले में जंग होने वाली है. यह मैच एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड (ACG) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में इस मुकाबले को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. हालांकि, पिछले रिकॉर्ड्स की माने तो इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.
दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रवेश किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि नाकआउट मुकाबले में कौन सी टीम फाइनल में कदम रखती है. भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 12 मैच भारत ने अपने नाम किए हैं. लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी को इंग्लैंड के कुछ घातक बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा. इंग्लिश टीम में दो ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिन्होंने 12 से भी कम गेंदो में मैच का रुख बदल दिया और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए.
मोईन अली
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने अपना चमत्कारिक पारी में 11 गेंदो का सामना किया और 39 रन जड़ दिए थे. इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे. मोईन अली की इस पारी की बदौलत इंग्लिश टीम ने मैच में फतेह हासिल की और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया.
जोस बटलर
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक माना जाता है. बटलर अपनी टीम की तरफ से तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार मैच विनिंग पारियां खेली हैं. इसी कड़ी में बटलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 गेंद में 2 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs England, Jos Buttler, Moeen ali, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 07, 2022, 19:12 IST
[ad_2]
Source link