[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में इस वक्त भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की नाम हर किसी की जुबान पर है. इस टूर्नामेंट में धमाल मचा रहे इस बल्ले से आगे इस साल टी20 फॉर्मेट में कोई नहीं है. अब तक जैसी पारियां उन्होंने खेली है, वो किसी को भी हैरान करने वाली है. सूर्या टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. इससे पहले इतनी तेज गति से रन बनाने वाला कोई भी बल्लेबाज टी20 विश्व कप में नहीं खेलने उतरा.
भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टेबल टॉप करते हुए जगह बनाई. पाकिस्तान की टीम जैसे तैसे किस्मत के सहारे अंतिम चार में पहुंची. भारत को टूर्नामेंट में इस मुकाम तक पहुंचाने में टीम के एक बल्लेबाज की खास भूमिका रही है. सूर्यकुमार यादव ने एक के बाद एक ऐसी धुंआधार पारी खेली है जिसके बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया 25 गेंद पर 61 रन की पारी के दौरान जैसे शॉट्स उन्होंने लगाए उसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया.
सूर्या टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज
आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी, तब से अब तक इस टूर्नामेंट में जितने भी तूफानी बल्लेबाज उतरे उनका स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार से ज्यादा नहीं था. 184.13 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने सबको पीछे छोड़ दिया है. 9 मैच खेलकर सूर्या ने अब तक 267 रन बनाए हैं.
भारत के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’ इंग्लैंड का युवा गेंदबाज, IPL में भी ले चुका है हैट्रिक
स्ट्राइक रेट के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 154.23 के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके बाद 150 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पाकिस्तान के इमरान नजीर का नाम आता है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का स्ट्राइक रेट 148.33 था. वहीं मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 147.68 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. ये सभी वो बल्लेबाज हैं जिनके नाम टी20 विश्व कप में कम से कम 250 रन हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : November 07, 2022, 21:18 IST
[ad_2]
Source link