Home Sports T20 World Cup 2022: वेंकटेश प्रसाद पाकिस्तान पर ‘भगवा’ वाले ट्वीट से घिरे, जमकर हो रही किरकिरी

T20 World Cup 2022: वेंकटेश प्रसाद पाकिस्तान पर ‘भगवा’ वाले ट्वीट से घिरे, जमकर हो रही किरकिरी

0
T20 World Cup 2022: वेंकटेश प्रसाद पाकिस्तान पर ‘भगवा’ वाले ट्वीट से घिरे, जमकर हो रही किरकिरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट किया
उन्होंने लिखा कि भगवा की मदद से पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है
वेंकटेश प्रसाद के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 1996 के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच बेंगलुरू में खेला गया का क्वार्टर फाइनल मुकाबला याद है. अगर नहीं याद कर पा रहे हैं तो हम आपको बताए देते हैं… ये मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुई भिड़ंत से ज्यादा आमिर सोहेल और वेंकटेश प्रसाद की मैदान के अंदर हुई दिलचस्प बहस के लिए याद किया जाता है.

असल में, टीम इंडिया के 287 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई शुरू की. पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज आमिर सोहेल ने भारत के तेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दूसरे ओपनर सईद अनवर के साथ मिलकर 10 ओवरों में उन्होंने 84 रन बटोर लिए थे और भारत का बड़ा लक्ष्य अचानक बौना नजर आने लगा था. 15वां ओवर वेंकटेश प्रसाद लेकर आए. आमिर सोहेल ने एक गेंद पर स्टेप आउट कर ऑफ साइड पर चौका जड़ दिया इसके बाद सोहेल ने प्रसाद की तरफ कुछ इशारा किया, जैसे कह रहे हों कि अगली गेंद भी बाउंड्री पार जाएगी.

जमकर हो रही है आलोचना
लेकिन वेंटकेश को एक बार फिर बाउंड्री पार भेजने का इरादा रखने वाले आमिर एक बार फिर आगे आए, लेकिन प्रसाद ने इस बार चालाकी दिखाई और उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया और सोहेल को उनकी भाषा में जवाब भी दे दिया. ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप के बीच अब वेंकटेश प्रसाद एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनका एक ट्वीट.

पाकिस्तान के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ”तो भगवा की मदद से पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है.” अब वेंकटेश प्रसाद के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल, नीदरलैंड्स की जर्सी का रंग नारंगी है. वेंकटेश प्रसाद ने इसे भगवा रंग से जोड़ते हुए ट्वीट किया और पाकिस्तान पर तंज कसा.

सूर्यकुमार यादव यानि नए ‘मिस्टर 360’, क्या है उनकी आतिशी बल्लेबाजी के पीछे की कहानी, देखें VIDEO

विराट कोहली: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा खिलाड़ी, लगाया रनों का अंबार; लेकिन अधूरा है एक सपना

T20 World Cup Final: एबी डी विलियर्स ने बताया दो टीमों को फेवरिट, बोले- फैंटसी फाइनल की जरूरत

वेंकटेश प्रसाद के ‘भगवा’ वाले ट्वीट को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर एक हैंडल ने लिखा, यार ये भला आदमी था, अब कैसी बातें करने लगा है. एक यूज़र ने ट्विटर पर लिखा, ”ये आदमी बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष बनना चाहता है या कर्नाटक का मुख्यमंत्री.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”खेल में धर्म घुसाने वाले वेंकटेश प्रसाद और वक़ार यूनुस एक ही जैसे हैं, बेकार आदमी.”

यूजर्स ने लिखा- औसत गेंदबाज ही रहोगे
शहरयार रहमान नाम के यूज़र ने लिखा, ”कितनी नफ़रत है तेरे अंदर… गेम है ये गेम रहने दे. कुछ भी कर ले आईसीसी और बीसीसीआई दोनों तेरे को खड़े नहीं करने वाले. औसत से भी निचले स्तर का गेंदबाज़.”
एक अन्य यूज़र ने ट्वीट किया, ”इस बात में कोई संदेह नहीं है कि तुम एक औसत गेंदबाज़ ही रहोगे जो कभी भी कपिल, जहीर ख़ान, श्रीनाथ और कुंबले या आज के अर्शदीप की बराबरी भी नहीं कर सकते. तुम सिर्फ सोहेल की वजह से चर्चा में बरकरार हो. सिर्फ एक पारी के हीरो ही हो.” अर्जुन नाम के एक यूज़र ने लिखा, ”भारत के पूर्व क्रिकेटरों पर शर्मिंदगी होती है.”

Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup, Venkatesh prasad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here