Home Sports T20 world cup 2022: भारत के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’ इंग्लैंड का युवा गेंदबाज, IPL में भी ले चुका है हैट्रिक

T20 world cup 2022: भारत के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’ इंग्लैंड का युवा गेंदबाज, IPL में भी ले चुका है हैट्रिक

0
T20 world cup 2022: भारत के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’ इंग्लैंड का युवा गेंदबाज, IPL में भी ले चुका है हैट्रिक

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला जाना है
10 नवंबर को दोनों टीमें आमने – सामने होंगी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है. 10 नवंबर को यह मुकाबला खेला जाना है और इसको लेकर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ योजना बनाने जुट गए हैं. भारत के लिए सेमीफाइनल में जो सबसे बड़ा खतरा नजर आ रहा है वो महज 24 साल का है. इस वक्त इंग्लैंड की तरफ से उसने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

भारतीय टीम ने इस टी20 विश्व कप में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. एक साउथ अफ्रीका का मुकाबला छोड़ हर मुकाबले में टीम इंडिया का खेल शानदार रहा है. भारत को इस गुरुवार यानी 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलना है. 15 साल बाद रोहित शर्मा के पास मौका है फिर से टीम इंडिया को टी20 विश्व चैंपियन बनाने का. वैसे यह इतना आसान नहीं होने वाला क्योंकि इंग्लैंड भी अपने दूसरे खिताब की तलाश में है.

भारत को 24 साल के युवा से खतरा

इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए 24 साल के ऑलराउंडर सैम कुरेन ने गजब प्रदर्शन किया है. गेंदबाजी से वो कहर ढा रहे हैं. अब तक खेले 4 मुकाबलो में उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड की तरफ से वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज तो हैं. वह अचानक से मैच को बदलने का हुनर रखते हैं और कप्तान जोस बटलर को उनपर भरोसा भी काफी ज्यादा है. ऑस्ट्रेलिया इस गेंदबाज को कुछ ज्यादा ही रास आता है. यहां खेलते हुए कुल 6 टी20 इंटरनेशनल में 15 विकेट चटका चुके हैं.

हर मैच में चटकाया है विकेट

सैम ने अब तक खेले सभी 4 मुकाबले में विकेट चटकाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में इस युवा ने महज 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. वह इंग्लैंड की तरफ से टी20 में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. इसके बाद आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 विकेट हासिल किया था. वहीं श्रीलंका के खिलाफ वह 1 विकेट झटकने में कामयाब रहे थे.

आईपीएल में ले चुके हैं हैट्रिक

सैम ने महज 20 साल की उम्र में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक लिया था. उन्होंने हर्षल पटेल, कगिसो रबादा और संदीप लामिछाने का विकेट चटकाया था. आखिरी ओवर में चटकाए हुए लगातार तीन विकेट ने टीम को मैच जिताया था.

Tags: India Vs England, Sam Curran, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here