Home Sports Ind vs Eng: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को झटका ! चोट की वजह से तेज गेंदबाज का खेलना मुश्किल

Ind vs Eng: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को झटका ! चोट की वजह से तेज गेंदबाज का खेलना मुश्किल

0
Ind vs Eng: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को झटका ! चोट की वजह से तेज गेंदबाज का खेलना मुश्किल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल
मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के खेलने पर संशय है

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. भारत के खिलाफ इस अहम मुकाबले से ठीक पहले टीम को अपने तेज गेंदबाज मार्क वुड को बाहर बिठाने पर मजबूर होना पड़ सकता है. जानकारी के मुताबिक चोट कि वजह से उनके भारत के खिलाफ खेलने पर संशय है. टीम मैनेजमेंट ने उनके विकल्प को भी तैयार करने बोल दिया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर गुरुवार को खेला जाना है. पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. यहां जीत हासिल करने वाली टीम ट्रॉफी जीतने के लिए पाकिस्तान के साथ मुकाबला करेगी. फाइनल का सपना देख रही इंग्लिश टीम अपने स्टार गेंदबाज को चोटिल होने से बेहद परेशान है.

Espncricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हैं और उनको भारत के खिलाफ खेलने की संभावना ना के बराबर है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने क्रिस जॉर्डन को मार्क की जगह पर प्लेइंग इलेवन में जगह देने की योजना बनाई है. जॉर्डन ने टी20 विश्व कप में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई सीरीज में उन्होंने आखिरी मुकाबला खेला था.

पाकिस्तान पहुंचा फाइनल में 

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को होने वाले टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल के बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम खिताब जीतने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. वैसे एक वक्त पर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी थी. किस्मत ने मौका दिया और टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई.

Tags: India Vs England, Mark Wood, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here