Home Sports T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के मेंटोर ने बताया, किस टीम के साथ फाइनल में भिड़ना चाहती हैं उनकी टीम

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के मेंटोर ने बताया, किस टीम के साथ फाइनल में भिड़ना चाहती हैं उनकी टीम

0
T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के मेंटोर ने बताया, किस टीम के साथ फाइनल में भिड़ना चाहती हैं उनकी टीम

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में
मैथ्यू हेडन ने फाइनल के लिए अपनी पसंदीदा टीम को चुना

नई दिल्ली: बाबर आजम की अगुआई वाली टीम पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता. गुरुवार टी20 विश्व कप के दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला हो जाएगा,  जब इंग्लैंड और भारत की टीम आमने-सामने एडिलेड के मैदान पर होगी. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटोर मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने कहा है कि अगर भारत-इंग्लैंड को हरा देता है तो फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा.

जीत के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, ‘मैं फाइनल में भारत का सामना करना चाहूंगा. क्योंकि जब एक तिहाई आबादी की नजर इस बड़े मुकाबले पर होगी तो यह बेहद ही मजेदार होगा. अगर भारत अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देता है तो मेलबर्न में एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन आज की रात बहुत खास थी’.

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो

उन्होंने आगे कहा, ‘आपने जो आज तेज गेंदबाजी देखी वह अविश्वसनीय थी. मुझे नहीं लगता हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. आप कभी क्लास को मात नहीं दे सकते. बाबर और रिजवान कई सालों से ये करते आए हैं. मोहम्मद हारिस ने नेट्स में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. गेंदबाजों को इस पिच के साथ तालमेल बिठाने थी और धीमी गेंद फेंकनी थी और बेशक उन्होंने ऐसा ही किया. हर टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको लड़ना होता है. मैं फाइनल में भारत से खेलना चाहूंगा’.

बता दें कि गुरुवार को इंग्लैंड और भारत की टीम एडिलेड के मैदान में आमने सामने होगी. जीतने वाली टीम मेलबर्न में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. अगर भारत मुकाबला जीत जाता है तो 15 साल बार भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टी20 विश्व कप के फाइनल में होंगे. 24 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया ने 5 रन से पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.

Tags: Babar Azam, IND vs ENG, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here