[ad_1]
India vs England ICC T20 World Cup 2022: T20 वर्ल्ड कप 2022 अपने चरण में पहुंच चुका है. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. इससे एक खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का इंतजार बढ़ गया है. भारतीय टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में.
इस खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
सेमीफाइनल के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को जगह नहीं दी है. चहल को टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. बेंच पर बैठे-बैठे उनकी काबिलियत बर्बाद हो रही है. जब एडिलेड ओवल का मैदान हमेशा से ही स्पिनर्स का मददगार रहा है. कप्तान रोहित ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. ऐसे में
खराब फॉर्म से जूझ रहे अक्षर पटेल
अक्षर पटेल (Axar Patel) बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं. फिर भी कप्तान रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दे रहे हैं. वह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चार मैचों में अभी तक सिर्फ 3 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. लेकिन रोहित के फैसले को देखते हुए लग रहा है कि फाइनल में भी चहल को जगह मिलना मुश्किल है.
टीम इंडिया को जिताए कई मैच
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं. जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 69 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.12 की इकॉनमी से 85 विकेट हासिल किए हैं. वह मिडिल ओवर्स में काफी किफायती रहते हैं और उनकी गुगली को खेलना बिल्कुल आसान नहीं है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम:
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह
ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
[ad_2]
Source link