Home Sports T20 WC Semi Final: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए टली खतरे की घंटी, इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

T20 WC Semi Final: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए टली खतरे की घंटी, इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

0
T20 WC Semi Final: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए टली खतरे की घंटी, इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने.
सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के डेविड मलान चोट के चलते हुए बाहर.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया करो या मरो के मैच में इंग्लैंड के सामने है. यह मुकाबला एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत की स्थिति लगभग समान ही रही है. लेकिन इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जबकि टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

इस बीच नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड की टीम के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मलान सेमीफाइनल मैच में टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए यह गोल्डन चांस है. डेविड मलान इंग्लिश टीम के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. डेविड मलान के स्थान पर फिलिप सॉल्ट को टीम में शामिल किया गया है.

टीम इंडिया करेगी बल्लेबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में सिक्का नहीं गिरा है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. फैंस की निगाहें अब इंडिया की सलामी जोड़ी पर है. टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल की पारी टीम के लिए महत्वपूर्ण रहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा की दोनों बल्लेबाज इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

जोस बटलर ने जीता टॉस, भारतीय टीम को मिला पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण, पढ़ें प्लेइंग XI

क्या सच होगा मिशन मेलबर्न?

टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड कप के मिशन मेलबर्न में है. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर फाइनल के लिए अपना टिकट काट लिया है. वहीं, भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इंग्लैंड को परास्त करने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी मिशन मेलबर्न की ओर एक और कदम बढ़ा देगी.

Tags: Dawid Malan, England, India Vs England, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here