[ad_1]

लवलीना बोरगोहेन
– फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत की स्टार खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं लवलीना ने शुक्रवार (11 नवंबर) को जॉर्डन के अम्मान में इतिहास रचा। उन्होंने 75 किग्रा वर्ग में अपना फाइनल मुकाबला जीत लिया। लवलीना ने खिताबी मैच में उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखीबा को 5-0 से हराया। एक अन्य मैच में परवीन ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मीनाक्षी ने 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
लवलीना ने अपने पहले मुकाबले में कजाखस्तान की वेलेंटीना खलजोवा के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की थी। उन्होंने इस जीत के बाद अपना पदक पक्का किया था।
[ad_2]
Source link