[ad_1]
हाइलाइट्स
सिडनी स्टेडियम में मौजूद एक लड़की सेमीफाइनल में पाकिस्तान को जोरदार तरीके से चीयर करती दिखी
पवेलियन से ही वह लड़की कभी फ्लाइंग किस दे रही थी तो कभी पाकिस्तान का झंडा लहरा रही थी
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. जहां पर उनकी भिड़ंत इंग्लैंड से होगी, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. सिडनी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड से हुए मैच की जितनी चर्चा थी, उससे ज्यादा स्टेडियम में पाकिस्तान को चियर कर रही एक खूबसूरत लड़की सुर्खियों में थी. लेकिन यह लड़की है कौन, अभी इसका पता नहीं लग पाया है.
बता दें कि बुधवार को स्टेडियम में मौजूद एक लड़की, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को जोरदार तरीके से चीयर करती दिखी. पवेलियन से ही वह लड़की कभी फ्लाइंग किस दे रही थी तो कभी पाकिस्तान का झंडा लहरा रही थी. तो कभी हाथ हिलाकर पाकिस्तानी टीम और खिलाड़ियाें की हौसलाअफजाई करती नजर आ रही थी. यह लड़की इतनी बार कैमरे में दिखाई दी कि लोग सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि आखिर वह लड़की है कौन? इस लड़की ने भी उम्मीद लगाई हुई थी कि फाइनल मैच भारत के साथ होगा.

पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड से था. इस मैच में पाकिस्तान ने उसे करारी शिकस्त देकर अपना फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. इस दौरान स्टेडियम में क्रिकेट फैंस अपनी टीम और खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए मौजूद थे. खिलाड़ियों को चियर करने के लिए एक पाकिस्तानी महिला फैंस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
inshallah, Thankyou 💚🇵🇰 pic.twitter.com/tHCNAlSVO0
— Natasha 🇵🇰 (@NatashaOfficiaI) November 9, 2022
मेलबर्न में रहती है नताशा
सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे कि आखिर वह लड़की कौन थी, जो सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चियर कर रही थी. पवेलियन से ही वह लड़की कभी फ्लाइंग किस देते दिखाई दी तो कभी हाथ हिलाकर पाकिस्तानी टीम की हौसलाअफजाई करती नजर आई. रिपोर्ट्स और उसके सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की ‘जबरा फैन’ लड़की का नाम नताशा है. वह मूल रूप से पाकिस्तानी हैं. उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ है और वह वहीं पली-बढ़ी हैं. नताशा अभी मेलबर्न में रहती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, PAK vs NZ, T20 World Cup, Viral Photo
FIRST PUBLISHED : November 11, 2022, 07:30 IST
[ad_2]
Source link