[ad_1]

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
शराब नीति पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया गया है, हैदराबाद से बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया गया है। इसके तार शराब नीति से जुड़े हैं। शराब घोटाले को लेकर परत दर परत खुल रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन्होंने सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले हैं। वहीं, 140 फोन नए खरीदे गए। डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए मनीष सिसोदिया ने ये सब किया। ऐसा करने के लिए एक करोड़ 20 लाख खर्च किए। पात्रा ने आरोप लगाया कि आप कट्टर बेईमानी और भ्रष्ट पार्टी है।
संबित पात्रा ने केजरीवाल की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग वारंटी पर हैं वो किसी को क्या गारंटी देंगे। इन लोगों बहुत गारंटी पहले भी दी थी, आज उनका क्या हुआ है हम सब जानते हैं।
[ad_2]
Source link