[ad_1]
हाइलाइट्स
आदिल राशिद ने भारत के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन ही दिए
सुपर-12 में चार टीमों ने लेग स्पिनर को नहीं दिया कोई मौका
नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में (T20 World Cup) इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह वर्ल्ड कप का 8वां सीजन है. भारत ने 2007 में पहले सीजन का खिताब जीता था. सेमीफाइनल में भारत ने 168 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने लक्ष्य को 24 गेंद शेष रहते बिना विकेट के हासिल कर लिया. कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स दोनों ने नाबाद अर्धशतक लगाया. वर्ल्ड कप के सुपर-12 की बात करें, तो 8 टीमों ने कम से कम एक लेग स्पिनर्स को मौका दिया और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया. पाकिस्तान के शादाब खान और इंग्लैंड के आदिल राशिद ने गजब का खेल दिखाया, लेकिन भारत ने पूरे टूर्नामेंट में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका ही नहीं दिया.
टीम इंडिया की ओर से 2022 में बतौर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं. आईपीएल 2022 में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप जीता था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के एक भी मैच में वे नहीं खेल सके. इस साल चहल ने अब तक 19 मैच में 23 की औसत से 21 विकेट लिए हैं. इकोनॉमी 7.60 की है. 20 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भी इस साल 21 विकेट ले चुके हैं. इसमें टी20 वर्ल्ड कप के भी 3 विकेट शामिल हैं. वे वर्ल्ड कप के दौरान 5 मैच में उतरे.
41 विकेट झटके लेग स्पिनर्स ने
सुपर-12 की बात करें, तो 12 में से 8 टीमों ने लेग स्पिनर्स को मौका दिया. इस दौरान उन्होंने 131 ओवर में 6.93 की इकोनॉमी से 916 रन दिए. स्ट्राइक रेट 19 का रहा. 13 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा. पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान की बात करें, तो उन्होंने 6 मैच में 15 की औसत से 10 विकेट लिए हैं. टीम की ओर से वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. इकोनॉमी सिर्फ 6.59 की है. 22 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है.
T20 World Cup: धोनी की चैंपियन टीम और रोहित की भारतीय टीम में बड़ा अंतर, इस कारण मिली हार
इंग्लैंड की बात करें, तो लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 5 मैच में 2 ही विकेट ले सके हैं. लेकिन उनकी इकोनॉमी सिर्फ 6.25 की है. सेमीफाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और सूर्यकुमार का बड़ा विकेट भी लिया. लियाम लिविंगस्टोन भी लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. वे अब तक 5 मैच में 3 विकेट चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. इस मैच में शादाब और आदिल के बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Shadab Khan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : November 11, 2022, 12:54 IST
[ad_2]
Source link