[ad_1]

atul maheshwari scholarship
ख़बर सुनें
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा आज 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
9वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 30 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में 20 नवंबर को 27 शहरों के 29 सेंटरों पर परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस एवं ईमेल द्वारा भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार तकरीबन एक लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।
इन सेंटरों में होगी परीक्षा
गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, प्रतापगढ़, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, रोबर्ट्सगंज, झांसी, ललितपुर, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, जम्मू, ऊधमपुर।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- एक ही लिखित परीक्षा होगी
- परीक्षा का समय सुबह 11.00 बजे से 12.30 तक है
- परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
- प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। नीला या काला डॉट पेन साथ लाएं
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
[ad_2]
Source link