[ad_1]

इसुदान गढ़वी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के एलान के ठीक एक दिन बाद पार्टी की ओर सीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी थी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप नेता और संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी को आप की ओर से सीएम पद का चेहरा घोषित किया था।
वहीं, उनको लेकर जो असमंजल चल रहा था कि वे किस सीट से चुनाव से लड़ेंगे वो भी अब खत्म हो गया है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे।
150 करोड़ का घोटाला उजागर करने के बाद आए थे चर्चा में
न्यूज चैनल में काम करने के दौरान गढ़वी ने डांग और कपरादा जिले में वृक्षों की कटाई से संबंधित एक रिपोर्ट पेश की थी। इस मामले में करीब 150 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ था, इसके बाद से मीडिया जगत में गढ़वी का नाम चर्चा में आ गया था। उनकी रिपोर्ट के बाद सरकार को भी एक्शन लेना पड़ा था।
दो चरणों में होगा मतदान
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटें हैं।
[ad_2]
Source link