Home Sports टी20 वर्ल्ड कप खत्म अब टीम इंडिया का अगला मिशन कौन सा, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप खत्म अब टीम इंडिया का अगला मिशन कौन सा, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

0
टी20 वर्ल्ड कप खत्म अब टीम इंडिया का अगला मिशन कौन सा, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है.
भारतीय टीम यहां 3 टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप से हुई विदाई को भुलाकर अब नए मिशन के लिए तैयार हैं. फैंस भी बीती बातों पीछे छोड़कर नए जोश से नई सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरा पर हैं और यहां वह टी20 के साथ वनडे सीरीज में खेलने वाली है. न्यूजीलैंड का दौरा किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता. टीम इंडिया के इस मुश्किल दौरे का पूरा कार्यक्रम जान लीजिए.

न्यूजीलैंड का दौरा भारतीय टीम में होने वाले बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. टीम की कमान यहां टी20 सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी. वैसे तो वह पहले भी कप्तानी कर चुके है लेकिन टी20 विश्व कप में हार के बाद अब उनको इस फॉर्मेट में भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. न्यूजीलैंड में भारतीय टीम तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज से शुरुआत करने वाली है. इसके बाद इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत को खेलना है.

टी20 सीरीज का कार्यक्रम

भारतीय टीम 18 नवंबर, शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेलिंग्टन में खेलेगी. दूसरा टी20 मुकाबला 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई में जबकि आखिरी टी20 मैच नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाना है. यह तीनों ही मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा.

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

भारतीय टीम टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में शिखर धवन की कप्तानी में खेलने उतरेगी. पहला मुकाबला 25 नवंबर को ऑक्लैंड में खेला जाना है. दूसरा मैच 27 नवंबर को हेमिल्टन में खेला जाएगा जबकि आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में होगा. ये तीनों ही वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजे शुरू होगा.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Sanju Samson, Shikhar dhawan, Shubman gill, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here