[ad_1]
सार
पिछले चुनाव में उद्धव ठाकरे नीति शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सीएम बनाने पर रजामंदी नहीं होने पर ठाकरे ने दशकों पुरानी दोस्ती तोड़ दी थी और कांग्रेस व राकांपा के साथ सरकार बना ली थी।।

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले का बड़ा दावा
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र से भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं। इसलिए वह आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बड़े दावे कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल का दावा है कि पार्टी शिंदे व फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में लोकसभा की 48 में से 45 और विधानसभा की 288 में से 200 सीटें जीतेगी।
बावनकुले ने कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेगी। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में 45 लोकसभा और 200 विधानसभा सीटें जीतने की तैयारी की है। आगामी चुनाव शिंदे व फडणवीस के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।
बता दें, पिछले चुनाव में उद्धव ठाकरे नीति शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सीएम बनाने पर रजामंदी नहीं होने पर ठाकरे ने दशकों पुरानी दोस्ती तोड़ दी थी और कांग्रेस व राकांपा के साथ महाअघाड़ी सरकार सरकार बना ली थी।
यह महाअघाड़ी सरकार करीब तीन साल चली, लेकिन जून 2022 में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का एक धड़ा अलग हो गया। इसके बाद शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसमें शिंदे सीएम व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं।
BJP will contest Assembly & Lok Sabha polls in 2024 in alliance with Shiv Sena (Shinde faction) & under leadership of Eknath Shinde & Devendra Fadnavis. We are prepared to win 45 Lok Sabha seats &over 200 Assembly seats: Maharashtra BJP Chief Chandrashekhar Bawankule
(file pic) pic.twitter.com/UCCD8GcPes
— ANI (@ANI) November 14, 2022
[ad_2]
Source link