Home Breaking News इस बात के चलते आई अक्षय और सुनील की दोस्ती में दरार, यहां पढ़िए दिलचस्प किस्से का असली राज

इस बात के चलते आई अक्षय और सुनील की दोस्ती में दरार, यहां पढ़िए दिलचस्प किस्से का असली राज

0
इस बात के चलते आई अक्षय और सुनील की दोस्ती में दरार, यहां पढ़िए दिलचस्प किस्से का असली राज

[ad_1]

कभी हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसी जोड़ी की याद दिलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी 90 के दशक में फिल्म दर फिल्म धमाके किया करते थे। दोनों ने लगभग एक ही टाइम पर बॉलीवुड में एंट्री की। दोनों एक दूसरे के तगड़े मुकाबले में रहते थे, हालांकि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी रही। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने ‘वक्त हमारा है’, ‘मोहरा’, ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘धड़कन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया है। लेकिन एक ऐसा भी दौर आया जब सुनील शेट्टी अपने करीबी दोस्त रहे अक्षय कुमार की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे। आइए जानते हैं क्यों?

Bigg Boss 16: घरवालों की इस एक हरकत पर भड़के ‘बिग बॉस’, गार्डन एरिया में लाइन से खड़ा करके सुनाई यह सख्त सजा
अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने इंटरव्यू में अक्षय कुमार का खूब नाम ले रहे हैं और चाहते हैं कि किसी तरह अक्षय वापस ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़ जाएं। लेकिन इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का किस्सा भी काफी चर्चित रहा है। जी हां, अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी की नाराजगी का किस्सा फिल्म ‘हेरा फेरी’ से ही जुड़ा हुआ है।

Maula Jatt: पाकिस्तान की इस फिल्म ने ब्रिटेन में मचाया तहलका, अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड
साल 2002 फिल्म ‘हेरा फेरी’ जब रिलीज हुई तो यह फिल्म हिट रही और फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच मतभेद की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, सुनील शेट्टी को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में उनके कुछ सीन कटवा दिए। इस बात को लेकर सुनील शेट्टी इतने नाराज हो गए कि वह अक्षय कुमार की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे।

Pushpa 2 Update: इतने करोड़ में बन रही है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, जानें कब तक होगी रिलीज
लेकिन, जब इस बात की जानकारी अक्षय कुमार को लगी तो उन्होंने तुरंत सुनील शेट्टी को फोन लगाया और गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने फिल्म के कोई भी सीन नहीं कटवाए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोबारा दोस्त बन गए। दोस्ती ऐसी कि जब सुनील शेट्टी को परेश रावल के ट्वीट से पता चला कि अक्षय कुमार ‘हेरा फेरी 3’ में नहीं हैं तो, वह चौंक गए और अब अक्षय कुमार को फिल्म में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

Uunchai Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘ऊंचाई’ का धमाल जारी, छठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये
जब से अक्षय कुमार ‘हेरा फेरी 3’ से अलग हुए हैं। तब से इंडस्ट्री में फिल्म और अक्षय कुमार को लेकर तरह तरह की बातें हो रहीं हैं। अक्षय कुमार खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई इस लिए उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया, ऐसे में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि अक्षय कुमार के बिना ‘हेरा फेरी 3’ नहीं बन सकती है और वह अक्षय कुमार को फिल्म में वापस लाने की कोशिश करेंगे। 

Yashoda Box Office Collection: यशोदा के कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here