Home Sports IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में मिलेगा युजवेंद्र चहल को मौका? कोच वीवीएस लक्ष्मण ने पहले ही बता दिया

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में मिलेगा युजवेंद्र चहल को मौका? कोच वीवीएस लक्ष्मण ने पहले ही बता दिया

0
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में मिलेगा युजवेंद्र चहल को मौका? कोच वीवीएस लक्ष्मण ने पहले ही बता दिया

[ad_1]

VVS Laxman on Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों के बिना वेलिंगटन पहुंची हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को उसी की मेजबानी में सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के शुरू होने से एक दिन पहले कोच की जिम्मेदारी निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वह राहुल द्रविड़ की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में हैं. लक्ष्मण ने इस दौरान टीम की प्लेइंग-XI को लेकर भी बात की. 

हार्दिक को कमान

तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभालेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया था. रोहित और विराट के साथ-साथ हार्दिक और पंत भी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे. पंत को हालांकि कम ही मैचों में खेलने का मौका मिला. 

चहल और कुलदीप को मिल सकता है मौका

इस बीच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘भारत का लक्ष्य बीच के ओवरों में विकेट लेना है. ऐसे में चहल और कुलदीप को मौका दिया जा सकता है.’ चहल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन एक मैच में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. 

भारत को बताया भाग्यशाली

भारत ने 2013 से कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है. तब टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. लक्ष्मण को लगता है कि टीम के पास ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो उच्चतम स्तर के लिए तैयार हैं. इससे सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकम के बीच जरूरत पड़ने पर आराम देने का मौका मिलता है. लक्ष्मण ने कहा, ‘काफी क्रिकेट खेला जा रहा है और इसमें कोई शक नहीं है. भारत भाग्यशाली है कि उसके पास चुनने के लिए इतने सारे खिलाड़ी हैं.’

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here