[ad_1]
हाइलाइट्स
नीरज चोपड़ा का वायरल हुआ वीडियो
रोप क्लाइम्बिंग करते हुए बहाए पसीने
भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली. भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इन दिनों अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक्सरसाइज का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में वह रोप क्लाइम्बिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. नीरज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘रुकना नहीं है.’ इसके साथ ही उन्होंने तिरंगा का इस्तमाल किया है.
साल 2022 नीरज चोपड़ा के लिए शानदार:
भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी के लिए साल 2022 अबतक शानदार रहा है. उन्होंने इस साल सितंबर माह में ज्यूरिख में आयोजित हुए डायमंड लीग फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 88.84 मीटर जेवलिन थ्रो किया था. नीरज डायमंड लीग फाइनल में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.
रुकना नहीं है 🇮🇳 pic.twitter.com/OMDG87Y44t
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) November 16, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gold Medal, India, Neeraj Chopra, Neeraj chopra javelin
FIRST PUBLISHED : November 17, 2022, 10:49 IST
[ad_2]
Source link