Home Sports IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के ‘टूरिस्ट’ को मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका, आग उगलकर निकालेगा भड़ास!

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के ‘टूरिस्ट’ को मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका, आग उगलकर निकालेगा भड़ास!

0
IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के ‘टूरिस्ट’ को मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका, आग उगलकर निकालेगा भड़ास!

[ad_1]

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिलना तय नजर आ रहा है, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पूरे टूर्नामेंट में बिना खेले ही ‘टूरिस्ट’ की तरह समय बिताकर आया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इस खिलाड़ी का खेलना तय माना जा रहा है. ऐसे में ये प्लेयर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए आग उगलकर अपनी भड़ास निकालने के लिए बिल्कुल तैयार है. 

टी20 वर्ल्ड कप के ‘टूरिस्ट’ को मिलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पूरे टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल बेंच पर ही बैठे रहे और उन्हें एक भी मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. हर्षल पटेल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान टीम इंडिया के साथ एक ‘टूरिस्ट’ की तरह की घूम फिरकर अब न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे हैं. न्यूजीलैंड के हालात को देखते हुए वेलिंगटन में होने वाले पहले टी20 मैच में हर्षल पटेल को मौका दिया जा सकता है.

आग उगलकर निकालेगा भड़ास!

हर्षल पटेल टी20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं और उनके पास गेंदबाजी में काफी वैरिएशन्स हैं. हर्षल पटेल डेथ ओवरों के माहिर गेंदबाज माने जाते हैं. हर्षल पटेल की स्लोअर गेंद से निपटना विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है. हर्षल पटेल जरूरत पड़ने पर लोअर ऑर्डर में नंबर 8 या 9 पर विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख भी पलट सकते हैं. हर्षल पटेल के होने से टीम इंडिया को तगड़ा बैलेंस मिलता है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

पहला टी20 मैच, 18 नवंबर,  दोपहर 12.00 बजे, वेलिंगटन 

दूसरा टी20 मैच, 20 नवंबर, दोपहर 12.00 बजे, माउंट मौंगानुई 

तीसरा टी20 मैच, 22 नवंबर, दोपहर 12.00 बजे, नेपियर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here