Home Sports IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग का कौन बने अगला कप्तान? वसीम जाफर ने सुझाया नाम – ruturaj gaikwad will be the next captain of chennai super kings said wasim jaffer – News18 हिंदी

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग का कौन बने अगला कप्तान? वसीम जाफर ने सुझाया नाम – ruturaj gaikwad will be the next captain of chennai super kings said wasim jaffer – News18 हिंदी

0
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग का कौन बने अगला कप्तान? वसीम जाफर ने सुझाया नाम – ruturaj gaikwad will be the next captain of chennai super kings said wasim jaffer – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

एमएस धोनी के लिए हो सकता है यह अंतिम आईपीएल
ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके ने किया रिटेन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. उम्मीद की जा रही है कि 2023 का आईपीएल उनके लिए अंतिम होगा. 2022 के आईपीएल में उन्होंने पहले संस्करण में कप्तानी नहीं की थी. उनकी जगह टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी सौंपी गई थी. लेकिन उनकी कप्तानी में परिणाम पक्ष में नहीं आए. जिसके बाद उन्होंने भूमिका छोड़ दी.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और किंग्स इलेवन पंजाब के नए कोच वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने धोनी के अलावा एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम सुझाया है जो सीएसके को आगे ले जाने का काम करेगा.

जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो (ESPN CricInfo) से बात करते हुए कहा, ‘वे ड्वेन कॉनवे के साथ बने रहेंगे. मुझे नहीं पता कि सीएसके का अगला कप्तान कौन होगा, लेकिन अगर एमएस धोनी किसी और खिलाड़ी को देखते हैं तो वो ऋतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं. मुझे लगता है कि गायकवाड़ धोनी के बाद टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और शायद उन्हें कुछ जिम्मेदारी दे सकते हैं. क्योंकि वह युवा हैं. महाराष्ट्र के कप्तान भी रह चुके हैं. वे उन्हें अगले लीडर के रूप में विकसित कर सकते हैं’.

रवींद्र जडेजा के बाद सुरेश रैना को भी CSK में देखना चाहते हैं फैन्स, फ्रेंचाइजी को दी सलाह

सीएसके ने गायकवाड़ को रिटेन किया
गायकवाड़ को इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया. ऋतुराज गायकवाड़ 2021 के आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी थे. 2022 के आईपीएल में उन्हें सीएसके ने 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. लेकिन वह सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. उन्होंने 14 मैचों में 26.28 के औसत से 368 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 130 से नीचे का रहा था. इस साल सीएसके गायकवाड़ से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.

Tags: IPL, Ms dhoni, Ravindra jadeja, Rituraj Gaikwad, Wasim Jaffer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here