[ad_1]

शिवपाल के आवास पर अखिलेश, डिंपल और आदित्य यादव
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
Mainpuri Byelection: मैनपुरी उपचुनाव के मद्देनजर शिवपाल के हर कदम पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हैं। इस बीच अखिलेश यादव और डिंपल यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच मैनपुरी उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। साथ ही, कोई बड़ी घोषणा भी हो सकती है।
बता दें कि बुधवार को शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक की। सैफई के एक विद्यालय में दो घंटे की बैठक के बाद शिवपाल मीडिया के सामने ही नहीं आए। बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिवपाल ने डिंपल को जिताने के लिए कहा है।
शिवपाल के खुलकर सामने न आने और अपने फैसले की जानकारी मीडिया को न देने से अभी कुछ सवाल खड़े हैं। बैठक से बाहर आए जसवंतनगर क्षेत्र से शिवपाल के प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की इच्छा जाननी चाही, लेकिन उन लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि जो निर्णय वह लेंगे वहीं स्वीकार है।
[ad_2]
Source link