Home Sports IND vs NZ Match Preview: भुवनेश्वर-पंत का क्या करेंगे हार्दिक पंड्या? न्यूजीलैंड से दूसरा मुकाबला कल – ind vs nz 2nd t20i match preview india face bhuvneshwar dilemma while praying for game time view – News18 हिंदी

IND vs NZ Match Preview: भुवनेश्वर-पंत का क्या करेंगे हार्दिक पंड्या? न्यूजीलैंड से दूसरा मुकाबला कल – ind vs nz 2nd t20i match preview india face bhuvneshwar dilemma while praying for game time view – News18 हिंदी

0
IND vs NZ Match Preview: भुवनेश्वर-पंत का क्या करेंगे हार्दिक पंड्या? न्यूजीलैंड से दूसरा मुकाबला कल – ind vs nz 2nd t20i match preview india face bhuvneshwar dilemma while praying for game time view – News18 हिंदी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत की युवा टीम को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती का सामना करने की उम्मीद है. इसमें कप्तान हार्दिक पंड्या की निगाहें कुछ ‘गेम टाइम’ हासिल करने पर लगी होंगी. वहीं, भुवनेश्वर कुमार के सामने भी इस छोटे प्रारूप में बने रहने की कठिन चुनौती होगी. वेलिंगटन में सीरीज का शुरुआती मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और भारतीय खिलाड़ी यहां मैदान पर उतरने के लिए बेताब होंगे.

यह मैदान जिस जगह स्थित है, उसे ‘बे ऑफ प्लेंटी’ कहा जाता है. जहां तक टी20 प्रारूप में रवैये का संबंध है तो भारतीय क्रिकेट में इस समय सोच विचारने के लिए काफी कुछ है. ‘बे ओवल’ मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं और यह एक खुला मैदान है जो वेलिंगटन में नहीं था. इस दौरे पर भारतीय टीम प्रबंधन को 33 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार की मौजूदगी को लेकर चल रही दुविधा से निपटना पड़ सकता है. कुछ अनसुलझे सवाल हैं जिनका जितना जल्दी जवाब मिल जाए, भारतीय क्रिकेट के लिएउतना ही बेहतर होगा.

क्या 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भुवी होंगे जबकि उनकी रफ्तार में गिरावट दिख रही है? क्या उनके पास अपने मुद्दों को सुलझाने के लिये इतना समय है क्योंकि वह बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर अब इतने कारगर नहीं रहे हैं? अगले साल ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हैं और वह काफी हद तक एक प्रारूप के ही खिलाड़ी बन गए हैं तो इससे वह कहां पहुंचते हैं? इस समय सभी जवाब ‘नकारात्मक’ ही दिखते हैं इसलिए एक सवाल उठता है कि क्या सबसे सीनियर तेज गेंदबाज के तौर पर खिलाना युवाओं से मौका छीनने जैसा नहीं होगा.

 HotStar, SonyLiv की जगह इस OTT पर दिखेगा भारत-न्यूजीलैंड मैच, जानें कहां और कब देख सकते हैं IND vs NZ LIVE मुकाबला

सवालों की यह तलवार अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान हार्दिक पंड्या के सामने लटकी होगी. भुवनेश्वर अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि (एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 40 विकेट चटकाने से महज 4 विकेट दूर) के करीब खड़े हैं और ऐसे में उन्हें नहीं खिलाना उनका मनोबल गिराने वाला फैसला होगा. लेकिन भुवी ने जो 36 विकेट हासिल किये हैं, वो सभी गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों में मिले हैं और वो भी कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ. और थोड़ी सी सपाट पिच या फिर बेहतरीन बल्लेबाजी आक्रमण के सामने भुवनेश्वर असफल रहे हैं.

Ind v NZ 2nd T20 Bay Oval Weather Update: भारत v न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में भी क्या बारिश बनेगी विलेन.. जानें कैसा रहेगा मौसम?

लेकिन अगर उन्हें खिलाया जाता है तो टीम प्रबंधन उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज की जोड़ी को परखने का मौका चूक जा्एगा कि वे फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉनवे जैसे मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ दबाव भरी परिस्थितियों में कैसा खेलते हैं. भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान को तैयार करने की आवश्यकता है. पाकिस्तान ने हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के साथ दिखा दिया है कि अत्यधिक तेज गति क्या कर सकती है.

ऋषभ पंत कर सकते हैं पारी की शुरुआत
जब ऋषभ पंत को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया तो कहा गया था कि वह पारी का आगाज करेंगे लेकिन शुभमन गिल इस प्रारूप में अपने आत्मविश्वास से या फिर विशेषज्ञ ईशान किशन उनके साथ जोड़ी बनाएंगे, यह देखना होगा. एक अन्य विकल्प केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा के बीच भी हो सकता है. हुड्डा और श्रेयस दोनों को शामिल करने के लिए किशन को अंतिम एकादश से बाहर करना होगा. संजू सैमसन और कप्तान पंड्या सूर्यकुमार यादव के साथ दो बल्लेबाज हैं जो तेजी से रन जुटाने और ‘फिनिशर’ की भूमिका भी निभाएंगे.

युजवेंद्र चहल का खेलना तय, वर्ल्ड कप में नहीं मिला था मौका
हाल के समय में ग्लेन फिलिप्स टी20 के सबसे रोमांचक बल्लेबाजों में से एक हैं और जब युजवेंद्र चहल को काफी समय बाद पहला मैच मिलेगा तो दोनों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा. नियमित मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में चहल को बेंच पर बिठाये रखा था. फिलिप्स ने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अपने पिछले मैच में 51 गेंद में 108 रन बनाए थे.

वॉशिंगटन सुंदर बतौर ऑलराउंडर होंगे टीम में शामिल
रविचंद्रन अश्विन का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग समाप्त हो गया है तो वॉशिंगटन सुंदर को विशेषज्ञ ऑफ स्पिनर के तौर पर लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा. हर्षल पटेल को भी लय में वापसी के लिये समय मिलेगा. अर्शदीप सिंह का बाएंहाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अगले दो मैचों में खेलना निश्चित है.

टीम इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्युसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर.

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, इशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, India vs new zealand, Kane williamson, Shubhman Gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here