Home Sports 6 दिसंबर से शुरू हो रही है LPL, मलिक, मलान समेत स्टार खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा – lanka premier legue begins from 6 december sanath jayasuriya and wasim akram appointed as brand ambassador – News18 हिंदी

6 दिसंबर से शुरू हो रही है LPL, मलिक, मलान समेत स्टार खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा – lanka premier legue begins from 6 december sanath jayasuriya and wasim akram appointed as brand ambassador – News18 हिंदी

0
6 दिसंबर से शुरू हो रही है LPL, मलिक, मलान समेत स्टार खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा – lanka premier legue begins from 6 december sanath jayasuriya and wasim akram appointed as brand ambassador – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत 6 दिसंबर से
वसीम अकरम और सनथ जयसूर्या लीग के एंबेसेडर
लीग के सीईओ अनिल मोहन लीग को लेकर उत्साहित

नई दिल्ली: श्रीलंका प्रीमियर लीग (Sri Lanka Premier League) का आगाज जल्द ही होने वाला है. खबरों की मानें तो प्रतिष्ठित लीग की शुरुआत छह दिसंबर से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जाफना किंग्स और गाले ग्लैडिएटर्स (Jaffna Kings vs Galle Gladiators) के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं.

लीग के सीईओ और फाउंडर अनिल मोहन ने कहा है, ‘श्रीलंका में लोगों को क्रिकेट बहुत पसंद है और हम अपने लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एक्शन लेकर आ रहे हैं. श्रीलंका ने विश्व को कुछ बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं. एविन लुइस, कार्लोस ब्रैथवेट और जानेमन मलान जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर हम इसकी लोकप्रियता बढ़ाएंगे. मुझे उम्मीद है कि तीसरा संस्करण पहले दो सत्रों की तरह सफल होगा.’

द्रविड़ को शास्त्री ने लगाई थी फटकार, अब स्टार खिलाड़ी ने दिया जवाब, कहा- ‘सबको आराम की जरूरत है’

बता दें कि फैंस के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को इस लीग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है.

अनिल ने आगे कहा, ‘हमें ये बताने में खुशी हो रही है कि हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या और ‘स्विंग के सुलतान’ पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम है. उनके आने से लीग को बढ़ावा मिलेगा और यह लीग विश्व स्तर पर फैलेगा. मैं लीग में श्रीलंका के प्रतिभाओं को देखने के लिए उत्साहित हूं.’

इस लीग ने पिछले दो सालों में अच्छी सलफलता हासिल की है . टूर्नामेंट ने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. टूर्नामेंट में शोएब मलिक, डार्सी शॉर्ट समेत अन्य खिलाड़ी भी शामिल होने वाले हैं.

Tags: Lanka premier league, Srilanka, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here