Home Breaking News Maharashtra: श्रद्धा वालकर के गृहनगर में अंतरधार्मिक जोड़े का रिसेप्शन रद्द, स्थानीय संगठनों ने किया विरोध

Maharashtra: श्रद्धा वालकर के गृहनगर में अंतरधार्मिक जोड़े का रिसेप्शन रद्द, स्थानीय संगठनों ने किया विरोध

0

[ad_1]

marriage demo, shadi, विवाह

marriage demo, shadi, विवाह
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद महाराष्ट्र के वसई शहर में एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े का रिसेप्शन रद्द कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

27 वर्षीय वालकर की इसी साल मई में नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला को गिरफ्तार किया गया है। वालकर मुंबई के नजदीक पालघर जिले के वसई की रहने वाली थी। 

शुक्रवार की सुबह एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार को रिसेप्शन आमंत्रण की एक तस्वीर को ट्वीट किया और ‘लव जिहाद’ व ‘एक्ट ऑप टेररिज्म’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इसे वालकर हत्याकांड से जोड़ दिया। 

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार शाम वसई के पश्चिम इलाके में एक हॉल में होना था। अधिकारी ने कहा, ट्वीट के वायरल होने के बाद वसई में स्थानीय हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने हॉल के मालिक को फोन कियाऔर इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कार्यक्रम को रद्द करने को कहा। 

उन्होंने बताया कि दंपत्ति के परिजन शनिवार को मानिकपुर पुलिसथाने पहुंचे और बताया कि रिसेप्शन कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। अधिकारी ने बताया, महिला (29 वर्षीय) हिंदू है जबकि उसका पति (32 वर्षीय) एक मुस्लिम है। दोनों पिछले 11 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों ने उनके रिश्ते का समर्थन किया और जोड़े ने 17 नवंबर को कोर्ट मे शादी की। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को होने वाले रिसेप्शन में करीब दो सौ मेहमानों के आने की उम्मीद थी। अधिकारी ने कहा, इस मामले में कथित लव जिहाद का कोई एंगल नहीं है।

कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के द्वारा ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिणपंथी संगठनों के मुताबिक इसका मतलब हिंदू महिलाओं से सादी करके उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की साजिश से है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here