[ad_1]
हाइलाइट्स
दीपक हुडा को वर्ल्ड कप में नहीं मिले अधिक मौके
भारतीय युवा टीम की नजर अब सीरीज जीतने पर
नई दिल्ली. दीपक हुडा (Deepak Hooda) ने रविवार को गेंदबाज के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ) दूसरे टी20 में 10 रन देकर 4 विकेट लिए. 27 साल के ऑफ स्पिनर का यह टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन है. मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 191 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन की पारी खेली. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 126 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. नंबर-3 पर उतरे कप्तान केन विलियम्सन ने जरूर 61 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 22 नवंबर को नेपियर को खेला जाएगा.
दीपक हुडा घरेलू क्रिकेट बड़ौदा टीम की ओर से खेलते रहे हैं. 2020-21 सीजन के दौरान उनका कप्तान क्रुणाल पंड्या से विवाद हो गया था. उन्हाेंने आरोप लगाते हुए कहा था कि क्रुणाल मुझे हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करते. वे मुझे धमकी देते हैं और गाली-गलौच भी करते. विवाद के बाद दीपक को ही निलंबित कर दिया गया था. बाद में वे टीम से भी अलग हो गए थे. हालांकि आईपीएल 2022 के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. हुडा और क्रुणाल एक ही टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे.
हार्दिक की कप्तानी में रचा इतिहास
हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टी20 टीम की कप्तानी मिली है. वे क्रुणाल के छोटे भाई हैं. अब हुडा ने हार्दिक की कप्तानी में गेंद से इतिहास रचा. उन्होंने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्होंने पहले डेरिल मिचेल को आउट किया. फिर एक ही ओवर में ईश सोढ़ी, टिम साउदी और एडम मिल्ने का विकेट लेकर कीवी टीम की पारी को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया. मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल ने भी 2-2 विकेट झटके.
दीपक हुडा का यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सिर्फ 14 ही मैच है. वे अब तक 33 की औसत से 293 रन बना चुके हैं. एक शतक भी जड़ा है और स्ट्राइक रेट 153 का है. उन्होंने 5 विकेट भी लिए हैं. ओवरऑल टी20 करियर को देखें तो हुडा ने 171 मैच में 2975 रन बनाए हैं. 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाया है. इसके अलावा 23 विकेट भी लिए हैं. वे टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही मैच में मौका दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepak Hooda, Hardik Pandya, India vs new zealand, Krunal pandya, New Zealand, Team india
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 17:49 IST
[ad_2]
Source link