[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 65 रन से हराया
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में जमाया दूसरा शतक
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था. दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने ऐसा पारी खेली जिसने रनों की बरसात कर दी. धमाल पारी खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 51 गेंद पर 111 रन बना डाले. भारत ने 6 विकेट पर 191 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 126 रन ही बना पाई. मैच के बाद मेजबान टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने सूर्या के पारी की जमकर तारीफ की.
केन ने कहा, “हमने इस मैच में जैसा भी खेल दिखाया वो कहीं से भी सर्वश्रेष्ठ तो नहीं था. सूर्यकुमार यादव ने जो पारी खेली बहुत ही गजब की रही. मैंने जो अब देखा है उन सभी में ये सबसे ज्यादा बेहतरीन पारी रही ये. कुछ शॉट्स तो उन्होंने ऐसे खेल डाले जो इससे पहले मैंने कभी देखे ही नहीं थे. भारतीय टीम आज बहुत ही कमाल खेली, हमने बिल्कुल भी अच्छा खेल नहीं दिखाया.”
“हमें गेंदबाजी के दौरान वो लय हासिल नहीं हो पाई और ना ही विकट मिल पाई. बल्लेबाजी के दौरान भी जैसी लय चाहिए थी वो भी हमारी टीम को नहीं मिल पाया. यह बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाले रहे.”
“मैं फिर से कहना चाहूंगा कि सूर्यकुमार यादव ने जो पारी इस मुकाबले में खेली उसने ही हार और जीत के बीच अंतर पैदा कर दिया. हम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो हल्का स्विंग देखने को मिल रहा था और भारतीय गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जहां पर ही इस मैच के दौरान हमारी कमी रही उसपर ध्यान देने की जरूरत है. हम कमियों को दूर कर बेहतर करना चाहेंगे. उन छोटी – छोटी चीजों को देखने की जरूरत है, कभी कभी कुछ खास पारियां देखने को मिल जाती है. सूर्यकुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs NZ, India vs new zealand, Kane williamson, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : November 20, 2022, 17:45 IST
[ad_2]
Source link