Home Sports Ind vs NZ: मैच के बाद पत्रकार पर भड़के हार्दिक पंड्या, कहा- कौन, क्या बोल रहा है…. – india vs new zealand 3rd t20 hardik pandya this is my team and pick best side after discussing with the coach – News18 हिंदी

Ind vs NZ: मैच के बाद पत्रकार पर भड़के हार्दिक पंड्या, कहा- कौन, क्या बोल रहा है…. – india vs new zealand 3rd t20 hardik pandya this is my team and pick best side after discussing with the coach – News18 हिंदी

0
Ind vs NZ: मैच के बाद पत्रकार पर भड़के हार्दिक पंड्या, कहा- कौन, क्या बोल रहा है…. – india vs new zealand 3rd t20 hardik pandya this is my team and pick best side after discussing with the coach – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 में कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या मैच के बाद भड़के
टीम कॉम्बिनेशन के सवाल पर पत्रकार की लगाई क्लास

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई. जवाब में भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बनाए थे तभी मैच रोकना पड़ा. इसके बाद बारिश की वजह से मैच को आगे नहीं कराया जा सका. डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मैच टाई करार दिया गया. भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की. मैच के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कप्तान हार्दिक पंड्या भड़क गए.

टी20 सीरीज के दौरान संजू सैमसन और उमरान मलिक को मौका नहीं दिए जाने के सवाल पर हार्दिक पांड्या भड़क गए. उन्होंने जवाब में कहा, “पहली बात तो बाहर से कौन क्या बोल रहा है इससे इस स्तर पर आने के बाद कोई फर्क नहीं पड़ता है. मेरी टीम है, कोच और मुझे जो ठीक लगेगा जो साइड हमें चाहिए होगा, उनको ही हम प्लेइंग इलेवन में खिलाएंगे.”

आगे उन्होंने बचाव में कहा, “देखिए अभी बहुत समय है, सबको ही मौका मिलेगा और जब भी मौका मिलेगा तो उनको काफी लंबे वक्त तक मौका दिया जाएगा. एक बात तो समझने की है कि अगर जो बड़ी सीरीज होती है तो मैच भी ज्यादा होते हैं और ऐसे में तो कोई शक ही नहीं कि ज्यादा मौके भी होते हैं. ये छोटी सीरीज थी, मैं किसी भी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा खिलाड़ियों को निकाल बाहर कर बदलाव करने में यकीन नहीं करता और आगे भी इसमें कभी यकीन नहीं रखने वाला हूं.”

जैसे कि मुझे प्लेइंग इलेवन में 6 गेंदबाजी के विकल्प चाहिए थे और वो चीज इस दौरे पर आए भी हैं, जैसे कि आपने देखा दीपक (हुड्डा) ने गेंदबाजी की भी है. थोड़ा थोड़ा करके अगर जो आपके बल्लेबाज भी गेंदबाजी करने लगेंगे तो आपके पास नए गेंदबाजों से ओवर करवाकर विरोधी टीम को चौंकाने के काफी सारे मौके होंगे.

Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, India vs new zealand, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here