Home Sports IND vs NZ: हार्दिक पंड्या की ‘न्यू टीम इंडिया’ ने जीती टी20 सीरीज, 3 बड़ी बातें जो आगे भारत के काम आएंगी – hardik pandya new india clinched t20 series against new zealand three positives which india got – News18 हिंदी

IND vs NZ: हार्दिक पंड्या की ‘न्यू टीम इंडिया’ ने जीती टी20 सीरीज, 3 बड़ी बातें जो आगे भारत के काम आएंगी – hardik pandya new india clinched t20 series against new zealand three positives which india got – News18 हिंदी

0
IND vs NZ: हार्दिक पंड्या की ‘न्यू टीम इंडिया’ ने जीती टी20 सीरीज, 3 बड़ी बातें जो आगे भारत के काम आएंगी – hardik pandya new india clinched t20 series against new zealand three positives which india got – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को 3 टी20 की सीरीज में 1-0 से हराया
नेपियर में हुआ तीसरा टी20 बारिश के कारण टाई रहा
जानें भारत को इस सीरीज से क्या फायदा हुआ?

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह की हार का सामना टीम इंडिया को करना पड़ा था, उसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जैसी वापसी की, वो तारीफ के काबिल है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवाओं ने जैसा खेल दिखाया, वो भविष्य के अच्छा संकेत है. रोहित की गैरहाजिरी में हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई थी.

यह पहला मौका था, जब पंड्या टी20 में किसी मजबूत टीम के खिलाफ कप्तानी करने उतरे. उनका भी इस सीरीज में इम्तिहान था. वो बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों फिट और हिट साबित हुए. इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने चमकदार प्रदर्शन किया. यानी जिस न्यू टीम इंडिया की बात टी20 विश्व कप के बाद हो रही थी, उसकी झलक इस सीरीज में नजर आ गई.

टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तीन ऐसी बातें हुईं, जो आगे उसके काम आ सकती हैं. आइए जानते हैं कि वो बातें क्या हैं और कैसे टीम इंडिया को इसका फायदा होगा.

कप्तानी में निखर जाता है हार्दिक का खेल
न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई थी. सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि विराट कोहली, केएल राहुल भी नहीं थे. यानी टॉप ऑर्डर बिल्कुल नया था. गेंदबाजी में भी हाल कुछ ऐसा ही था. भुवनेश्वर कुमार जरूर टीम के साथ थे.लेकिन, बाकी गेंदबाजों को न्यूजीलैंड में बहुत ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं था. इसके बावजूद हार्दिक ने जिस तरह टीम को संभाला और न्यूजीलैंड को उसके घर में मात दी. वो भविष्य़ के लिए अच्छा संकेत है. हार्दिक कप्तानी की जिम्मेदारी में बिखरते नहीं, बल्कि और निखर जाते हैं.

आईपीएल में गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में ही चैम्पियन बनाकर वो इसे साबित कर चुके हैं. टी20 में जिस युवा जोश की जरूरत है. वो उनकी कप्तानी में नजर आता है. वो दबाव में भी काफी शांत रहते हैं जबकि रोहित कई बार मैदान पर आपा खोते दिखे हैं.

उन्होंने इस साल आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की थी. उस सीरीज में भी हार्दिक ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया था. हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भले ही गेंदबाजी नहीं की. लेकिन, अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से जरूर छाप छोड़ी. तीसरे टी20 में हार्दिक ने एक छोर से विकेट गंवाने के बावजूद तेजी से रन बनाना जारी रखा. यही कारण रहा कि जब बारिश से मैच रूका तो भारत डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड के बराबर था और मैच टाई रहा. वर्ना बाजी किसी भी तरह जा सकती थी. ऐसे में इस सीरीज में जिस तरह से पंड्या ने कप्तानी की, उससे सेलेक्टर्स का विश्वास भी उन पर बढ़ा होगा और जल्द ही अगर उन्हें फुलटाइम टी20 में यह जिम्मेदारी सौंप दी जाए तो किसी को हैरानी नहीं होगी.

अर्शदीप और मोहम्मद सिराज की जोड़ी चमकी
भुवनेश्वर कुमार ने तो इस साल टी20 में कमाल की गेंदबाजी की. लेकिन, भविष्य की टी20 टीम में वो कितना फिट बैठते हैं, यह देखना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. सिराज टी20 फॉर्मेट में लगातार नहीं खेल रहे हैं. इसके बावजूद उन्होंने न्यूजीलैंड में अपनी रफ्तार से सबको चौंकाया. सिराज ने तीसरे टी20 में 4 विकेट लिए. इस मैच में सिराज को दो बार, तब गेंदबाजी के लिए लाया गया, जब भारत को विकेट की सबसे ज्यादा दरकार थी. न्यूजीलैंड ने पहला विकेट भले ही जल्दी गंवा दिया था. लेकिन, उसके बाद डेवॉन कॉनवे और मार्क चैपमैन तेजी से रन बटोर रहे थे. ऐसे में हार्दिक ने पावरप्ले का आखिरी ओवर मोहम्मद सिराज को दिया और सिराज ने अपनी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद से चैपमैन का शिकार कर दिया.

इसके बाद कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी जम गई. दोनों ने 63 गेंद में 86 रन जोड़ लिए थे. ऐसा लगने लगा था कि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करेगा. एक बार फिर कप्तान पंड्या को सिराज की याद आई और इस तेज गेंदबाज ने भी निराश नहीं किया. सिराज ने अपनी हार्ड लेंथ गेंदबाजी से पहले फिलिप्स, फिर जेम्स नीशम और बाद में मिचेल सैंटनर का विकेट हासिल किया. सिराज ने इस सीरीज में सबसे अधिक 6 विकेट झटके. उससे बड़ी बात उनकी 6.83 का इकोनॉमी रेट रही. यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है.

Ind vs NZ: कप्तान करेंगे पारी की शुरुआत, अगले मैच में बदल जाएगी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी

IND vs NZ: भारत ने SENA देशों के खिलाफ 2022 में जीती सीरीज, पहली बार हुआ ऐसा, रोहित-पंड्या ने रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी की
सूर्यकुमार यादव के लिए य़ह साल अब तक शानदार रहा है. उन्होंने इस साल टी20 में सबसे अधिक रन बनाए हैं. टी20 विश्व कप में जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की थी, उसे न्यूजीलैंड में भी बरकरार रखा.सूर्यकुमार सीरीज के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 2 मैच में 124 की औसत से 124 रन बनाए. इसमें एक शतक शामिल है. बड़ी बात यह है कि सूर्यकुमार आमतौर पर 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. लेकिन, विराट कोहली की गैरहाजिरी में उन्होंने तीन नंबर पर बल्लेबाजी की और सफल रहे. सूर्यकुमार ने यह साबित किया कि वो जरूरत पड़ने पर किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. यह न्यू टीम इंडिया की सोच के लिहाज से काफी अहम है.

Tags: Arshdeep Singh, Hardik Pandya, India vs new zealand, Mohammad Siraj, Rohit sharma, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here