[ad_1]

सीएम कोनराड संगमा
– फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
ख़बर सुनें
विस्तार
असम-मेघालय का सीमा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ। गुरुवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह राज्यों की सीमा पर असम पुलिस द्वारा की गई फायरिंग की घटना की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराएंगे। दूसरी ओर, हिंसा के खिलाफ राजधानी शिलॉन्ग में गुरुवार को कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। लेकिन प्रदर्शन के दौरान कुछ बदमाशों ने सिटी बस सहित पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके गए।
संगमा ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि शाह के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने फायरिंग में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री संगमा ने जोर देकर कहा कि असम पुलिस के कर्मियों ने मेघालय में पश्चिम जयंतिया हिल्स के मुकरोह गांव में निर्दोष लोगों पर गोली चलाई।
[ad_2]
Source link