Home Sports संजू सैमसन के साथ ये क्या हो रहा? न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया तो भी अगली सीरीज नहीं खेलेंगे – ind vs nz 2022 sanju samson dropped from odi series against bangladesh after new zealand team india – News18 हिंदी

संजू सैमसन के साथ ये क्या हो रहा? न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया तो भी अगली सीरीज नहीं खेलेंगे – ind vs nz 2022 sanju samson dropped from odi series against bangladesh after new zealand team india – News18 हिंदी

0
संजू सैमसन के साथ ये क्या हो रहा? न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया तो भी अगली सीरीज नहीं खेलेंगे – ind vs nz 2022 sanju samson dropped from odi series against bangladesh after new zealand team india – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 सीरीज में पंत और ईशान को मिला था मौका
वनडे टीम में ईशान किशन को नहीं मिली है जगह

नई दिल्ली. संजू सैमसन (Sanju Samson) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. पहला मैच (IND vs NZ) कल ऑकलैंड में खेला जाना है. हालांकि टी20 सीरीज के लिए टीम में होने के बाद भी सैमसन को किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी (T20 World Cup 2022) उनके नहीं चुने जाने पर सवाल उठे हुए थे. बतौर विकेटकीपर उतरे ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टी20 में प्लेइंग-11 में मौका मिला. वे यहां भी फेल रहे. पंत का वनडे सीरीज में भी खेलना तय है, क्योंकि वे टीम के उप-कप्तान हैं.

अब बात संजू सैमसन की. वे अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं, तो भी अगली वनडे सीरीज में वे नहीं खेल सकेंगे. टीम इंडिया को अगले महीने बांग्लादेश से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसके लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है. बतौर विकेटकीपर यहां पंत के अलावा ईशान किशन खेलते हुए दिखेंगे. ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है, वे टी20 सीरीज में जरूर उतरे थे.

7 साल में सिर्फ 26 इंटरनेशनल मैच
28 साल के संजू सैमसन को 2015 में पहली बार इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में भारतीय टीम में जगह मिली थी. लेकिन वे 7 साल इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 26 ही मैच खेल सके हैं. इसमें 10 वनडे और 16 टी20 मैच शामिल हैं. वहीं पंत ने 2017 में डेब्यू किया और वे अब तक 31 टेस्ट, 27 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. यानी कुल 124 मैच. वहीं पिछले साल डेब्यू करने वाले 24 साल के ईशान अब तक सैमसन से अधिक मैच खेल चुके हैं. उन्हें 9 वनडे और 21 टी20 सहित 30 मैच में मौका दिया गया है.

सिर्फ एक बार मिला नंबर-3 पर मौका
संजू सैमसन को अब तक 10 वनडे मैच खेलने का मौका और वे 9 बार बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इसमें सिर्फ एक बार नंबर-3 पर खेलने का मौका मिला. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 46 गेंद पर 46 रन बनाए थे. वहीं 5 बार नंबर-5 पर उतरे और इस दौरान 12, 54, नाबाद 6, नाबाद 30 और नाबाद 2 रन बनाए. वहीं 3 बार नंबर-6 पर खेलते हुए नाबाद 43, 15 और नाबाद 86 रन बनाए. यानी वे 9 में 5 पारियों में तो नाबाद रहे हैं. 74 की औसत से 294 रन बनाए हैं. 2 अर्धशतक लगाया है और स्ट्राइक रेट 106 का है.

पंत की जगह लगभग पक्की
25 साल के पंत की बात करें, तो उन्हें अब तक 27 वनडे खेलने का मौका मिला है. इस दौरान उन्होंने 24 पारी में बल्लेबाजी की और 37 की औसत से 840 रन बनाए हैं. एक शतक और 5 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 109 का है. वे सिर्फ एक बार नाबाद रहे हैं. उन्हें एक बार नंबर-2 जबकि 14 बार नंबर-4 पर खेलने का मौका मिला है. यानी एक तरह से उनके खेलने की जगह पक्की है, फिर भी वे औसत के मामले में संजू सैमसन से काफी पीछे हैं.

ईशान औसत-स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे
ईशान किशन भी वनडे के स्ट्राइक रेट और औसत के मामले में संजू सैमसन से काफी पीछे हैं. ईशान ने 9 मैच की 8 पारियों में 33 की औसत से 267 रन बनाए हैं. 3 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 91 का है. वे एक बार ओपनर, 4 बार नंबर-3 और 3 बार नंबर-4 पर उतरे हैं. यानी इन्हें भी टॉप ऑर्डर में ही अधिकतर खेलने का मौका मिला है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी मौका मिला था. उन्होंने 2 पारियों में क्रमश: 36 और 10 रन बनाए थे.

संजू सैमसन के बाद केरल के एक और खिलाड़ी को मिली भारतीय टीम में जगह, 7 पारियों में जड़े 4 शतक

अब तीनों खिलाड़ियों के लिस्ट-ए करियर की बात करें, तो संजू सैमसन ने 107 पारियों में 32 की औसत से 2978 रन बनाए हैं. एक शतक और 17 अर्धशतक जड़ा है. स्ट्राइक रेट 90 का है. पंत ने 58 पारियों में 33 की औसत से 1758 रन बनाए हैं. 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 106 का है. वहीं ईशान ने 82 पारियों में 37 की औसत से 2816 रन बनाए हैं. 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 92 का है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here