Home Breaking News Croatia vs Canada Live Score: क्रोएशिया ने किया पलटवार, कनाडा के खिलाफ 2-1 से आगे, क्रेमेरिच और लिवाजा का गोल

Croatia vs Canada Live Score: क्रोएशिया ने किया पलटवार, कनाडा के खिलाफ 2-1 से आगे, क्रेमेरिच और लिवाजा का गोल

0
Croatia vs Canada Live Score: क्रोएशिया ने किया पलटवार, कनाडा के खिलाफ 2-1 से आगे, क्रेमेरिच और लिवाजा का गोल

[ad_1]

10:15 PM, 27-Nov-2022

Croatia vs Canada Live Score: क्रोएशिया ने किया दूसरा गोल

क्रोएशिया ने पहला गोल करने के आठ मिनट बाद ही दूसरा गोल कर दिया। मार्को लिवाजा ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। क्रोएशिया अब मैच में 2-1 से आगे हो गया है।

10:10 PM, 27-Nov-2022

Croatia vs Canada Live Score: क्रोएशिया ने किया पहला गोल

क्रोएशिया ने हाफटाइम से पहले 36वें मिनट में पलटवार किया। उसके लिए आंद्रे क्रेमेरिच ने पहला गोल किया। इस विश्व कप में क्रोएशिया का यह पहला गोल है। क्रेमेरिच के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।

09:43 PM, 27-Nov-2022

Croatia vs Canada Live Score: कनाडा ने खोला खाता

कनाडा ने क्रोएशिया के खिलाफ शुरुआती मिनटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला गोल दाग दिया। उसके लिए अल्फांसो डेविस ने दूसरे मिनट में स्कोर किया। वह कनाडा के लिए विश्व कप इतिहास में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कनाडा के टीम इससे पहले 1986 विश्व कप में तीन मैच खेली थी, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी थी। वहीं, बेल्जियम के खिलाफ पिछले मैच में भी उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली थी।

09:12 PM, 27-Nov-2022

Croatia vs Canada Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर) जोसिप जुरानोविक, देजन लोरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना सोसा, मातेओ कोवासिच, लुका मोद्रिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, इवान पेरिसिच, लेडी क्रेमेरिच, मार्को लिवाजा।

कनाडा: मिलन बोरजन (गोलकीपर) एलिस्टेयर जॉनसन, कमल मिलर, स्टीवन विटोरिया, रिची लारिया, स्टीफन यूस्ताकियो, अतीबा हचिंसन, अल्फोंसो डेविस, काइल लारिन, तज़ोन बुकानन, जोनाथन डेविड।

09:04 PM, 27-Nov-2022

Croatia vs Canada Live Score: क्रोएशिया ने किया पलटवार, कनाडा के खिलाफ 2-1 से आगे, क्रेमेरिच और लिवाजा का गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को गत उपविजेता क्रोएशिया का सामना कनाडा से होगा। क्रोएशिया की नजर इस टूर्नामेंट में पहली जीत पर है। उसे पिछले मैच में मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। वहीं, कनाडा की टीम 1986 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रही है। उसे पिछले मैच में बेल्जियम के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here