[ad_1]

फीफा विश्व कप 2022
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
फीफा विश्व कप 2022 का आज आठवां दिन है। आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से दो मुकाबले ग्रुप ई और दो मुकाबले ग्रुप एफ के होंगे। आज का सबसे अहम मैच देर रात 12:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में जर्मनी के सामने स्पेन की टीम होगी। जापान के खिलाफ पहला मैच हारने वाली जर्मनी की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं, दिन के पहले मैच में जापान के सामने कोस्टारिका की चुनौती है। जापान की टीम यह मैच जीतकर अगले दौरे की रेस में अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। वहीं, बेल्जियम के सामने मोरक्को और क्रोएशिया के सामने कनाडा की चुनौती है।
प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना दावा मजबूत करना चाहेगा जापान
दिन का पहला मैच जापान और कोस्टारिका के बीच है। जापान ने अपने पहले मैच में जर्मनी को हराया था। ऐसे में यह टीम कोटारिका के खिलाफ जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल की रेस में अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। वहीं, कोस्टारिका की टीम पहले मैच में हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। अगर जापान की टीम यह मैच हार जाती है तो उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, जापान के जीतने पर जर्मनी की टीम लगभग बाहर हो जाएगी।
[ad_2]
Source link