[ad_1]
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की अपनी अलग पहचान हैं. विराट से शादी से पहले ही उनकी गिनती बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में होती थी. उन्होंने शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी के साथ अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था. इसके बाद भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. एक्टिंग करने के अलावा उन्होंने फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं. उनका Clean Slate Films नाम से प्रोडक्शन हाउस है, जिसे अनुष्का अपने भाई करणेश शर्मा के साथ संभालती थीं. हालांकि, बेटी वामिका के जन्म के बाद से वो अब प्रोडक्शन हाउस नहीं देख रहीं. इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अनुष्का ने NH10,परी, फिल्लौरी, बुलबुल, पाताल लोक जैसे दमदार प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. इसमें परी, फिल्लौरी का तो खुद अनुष्का भी हिस्सा थीं. (Anushka Sharma Instagram)
[ad_2]
Source link