Home Sports Australia Tour Of India: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट डे-नाइट हो सकता, जानें किस वेन्यू पर होगा मैच

Australia Tour Of India: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट डे-नाइट हो सकता, जानें किस वेन्यू पर होगा मैच

0
Australia Tour Of India: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट डे-नाइट हो सकता, जानें किस वेन्यू पर होगा मैच

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर आएगी
दोनों देशों के बीच 4 टेस्ट के अलावा तीन वनडे की सीरीज खेली जाएगी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला चौथा टेस्ट डे-नाइट हो सकता है

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर आएगी. दोनों देशों के बीच पहले 4 टेस्ट और फिर 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई ने गुरुवार को ही इस सीरीज के पूरे शेड्यूल का ऐलान किया है. शेड्यूल के मुताबिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी तक नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में, तीसरा एक मार्च से धर्मशाला में और सीरीज का चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नए बने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 9 से 13 मार्च के बीच खेला जाएगा.

अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट को लेकर एक जानकारी सामने आई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, अहमदाबाद में खेला जाने वाला चौथा टेस्ट डे-नाइट यानी पिंक बॉल से खेला जा सकता है. यह पहला मौका होगा, जब दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने होंगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछला पिंक बॉल टेस्ट फरवरी 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 2 दिन में ही 10 विकेट से जीत लिया था.

इस टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया था. इसके जवाब में भारत ने 145 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी नहीं टिक पाए और महज 81 रन पर ऑल आउट हो गए थे. इस तरह भारत को चौथी पारी में 49 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया था. इस टेस्ट की पहली पारी में अक्षर पटेल ने 6 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल खेला गया था
अहमदाबाद के नए बने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस साल आईपीएल का फाइनल खेला गया था. इसमें रिकॉर्ड 1,01566 दर्शक पहुंचे थे. इसी वजह से स्टेडियम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ था. यह किसी एक टी20 मैच में सबसे अधिक दर्शक संख्या है. इस स्टेडियम को पहले गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) स्टेडियम मोटेरा के नाम से जाना जाता था. इसकी क्षमता 1,32,000 दर्शकों की है, जोकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की 100,024 दर्शक क्षमता से काफी अधिक है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आ रही है. 2016-17 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई थी. तब मेजबान देश ने उसे 4 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से हराया था. उस दौरे का आखिरी टेस्ट धर्मशाला में खेला गया था, जिसे भारत ने 8 विकेट से जीता था. 2023 में होने वाले भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरा टेस्ट धर्मशाला में खेलेगी.

कब तक नाम के दम पर मिलता रहेगा टीम इंडिया में मौका? कहीं वनडे वर्ल्ड कप में भी T20 जैसा हाल न हो जाए

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम की घोषणा, अहम खिलाड़ी की नहीं हुई वापसी, युवा बल्लेबाज करेगा डेब्यू

2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की आखिरी सीरीज हो सकती है. क्योंकि इसके बाद आईसीसी ने जो फ्यूटर टूर प्रोग्राम जारी किया है, उसके मुताबिक, दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी.

Tags: BCCI, Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Narendra modi stadium, Pink Ball Test, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here