Home Sports AUS vs WI: वेस्टइंडीज के सामने भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया का एक बल्लेबाज, लगा दी शतकों की हैट्रिक

AUS vs WI: वेस्टइंडीज के सामने भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया का एक बल्लेबाज, लगा दी शतकों की हैट्रिक

0
AUS vs WI: वेस्टइंडीज के सामने भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया का एक बल्लेबाज, लगा दी शतकों की हैट्रिक

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से बना रखी है बढ़त.
कंगारू टीम के शानदार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने जड़ी शतकों की हैट्रिक.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (Australia vs West Indies) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है. मेजबान टीम ने पहले ही कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. वहीं, दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की तरफ से एक बार फिर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने रनों की बौछार कर दी है. उन्होंने सीरीज में शतकों की हैट्रिक जड़ दी है.

लाबुशेन पहले मैच में भी मेहमान टीम पर भारी पड़ गए थे. उन्होंने पहली इनिंग में 204 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी जबकि दूसरी इनिंग में भी उनके बल्ले ने रन उगलना बंद नहीं हुआ. उस दौरान उन्होंने फिर एक शानदार शतक जड़ दिया था. उसके बाद अब लाबुशेन ने शतकों की हैट्रिक लगा दी है. दूसरे मुकाबले की पहली पारी में वह अभी 114 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब देखना होगा मेहमान टीम उनकी रन गति पर ब्रेक लगाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

स्टीव स्मिथ रहे फ्लॉप

पहले मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 200 रनों की बड़ी पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, दूसरी पारी में 20 रन बनाकर स्मिथ पवेलियन लौट गए थे. दूसरे मैच की बात करें तो कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने उन्हें जमने नहीं दिया. स्मिथ इस बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम की घोषणा, अहम खिलाड़ी की नहीं हुई वापसी, युवा बल्लेबाज करेगा डेब्यू

ट्रेविस हेड ने ली जिम्मेदारी

कप्तान के आउट होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने टीम की जिम्मेदारी अपने सर ली है. उन्होंने लाबुशेन के साथ एक बड़ी पार्टनरशिप की और टीम के स्कोर को आगे ले जाने में उनकी मदद कर रहे हैं. वह अभी शानदार शतक लगाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 3 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं.

Tags: Australia, Australia vs west indies, Marnus Labuschagne, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here