Home Sports PAK vs ENG: पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं इंग्लैंड की क्रिकेट टीम? मुल्तान टेस्ट से पहले होटल के बाहर हुई गोलीबारी

PAK vs ENG: पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं इंग्लैंड की क्रिकेट टीम? मुल्तान टेस्ट से पहले होटल के बाहर हुई गोलीबारी

0
PAK vs ENG: पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं इंग्लैंड की क्रिकेट टीम? मुल्तान टेस्ट से पहले होटल के बाहर हुई गोलीबारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के होटल के बाहर चली गोलियां
दोनों देशों के बीच शुक्रवार से मुल्तान में दूसरा टेस्ट खेला जाना है
पिछले साल न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़कर चली गई थी

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान आई है. दोनों देशों के बीच 9 दिसंबर यानी शुक्रवार से मुल्तान में दूसरा टेस्ट खेला जाना है. इससे पहले, इंग्लैंड की टीम जिस होटल में ठहरी है, उसके पास गोलियां चलने की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गोलीबारी स्थानीय गैंग के बीच हुई है. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. यह घटना उस वक्त की बताई जा रही है, जब इंग्लैंड की टीम दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए होटल से मुल्तान स्टेडियम रवाना होने वाली थी. हालांकि, यह घटना इंग्लैंड टीम के होटल से काफी दूर हुई. इसलिए खिलाड़ियों की सुरक्षा को किसी तरह कोई खतरा नहीं पैदा हुआ.

पाकिस्तान पुलिस इस मामले में आरोपियों की तालाशी में जुट गई है और चार लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है. स्थानीय प्रशासन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह भरोसा दिलाया है कि इस घटना से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. क्योंकि यह घटना जिस जगह हुई, वो इंग्लैंड टीम के होटल से 1 किलोमीटर दूर है और इंग्लिश टीम के स्टेडियम आने-जाने के रूट का हिस्सा नहीं है. इस घटना के बाद इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के साथ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया. इस दौरान रावलपिंडी स्टेडियम की तरह मुल्तान में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई.

इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा मिली है
इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान में देश के राष्ट्रपति के स्तर की सुरक्षा दी गई है. खिलाड़ियों की सुरक्षा में स्थानीय पुलिस के अलावा सेना को भी लगाया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम के सिक्युरिटी प्लान में इस घटना के बाद किसी तरह कोई बदलाव नहीं किया है.

पिछले साल न्यूजीलैंड टीम घर लौट गई थी
इससे पहले, पिछले साल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सुरक्षा वजहों का हवाला देकर बिना मैच खेले ही पाकिस्तान से घऱ लौट गई थी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में तीन वनडे और लाहौर में 5 टी20 मुकाबले खेले जाने थे. लेकिन, पहले मैच से ठीक पहले ही न्यूजीलैंड की टीम ने दौरा रद्द कर दिया था. उस समय न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी, हमले की आशंका के बीच न्यूजीलैंड ने वापस लौटना ही बेहतर समझा था.

Australia Tour Of India: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट डे-नाइट हो सकता, जानें किस वेन्यू पर होगा मैच

बास्केटबॉल प्लेयर..तो कोई बिजनेसवुमन, रिवाबा जडेजा के अलावा इन भारतीय क्रिकेटर की पत्नियों की है अलहदा पहचान

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट की सीरीज की अगर बात करें तो इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 74 रन से जीता था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 579 रन बनाए थे. 264/7 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी घोषित की थी. इस तरह पाकिस्तान को 343 रन का टारगेट मिला था. लेकिन, इसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 268 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

Tags: Ben stokes, England cricket team, Pakistan, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here