[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 दिसंबर को खेला जाएगा.
बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी है.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच शनिवार को हुए मैच में काफी रोमांच देखने को मिला. टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया. एक तरफ ईशान किशन (Ishan Kishan) की डबल सेंचुरी थी तो दूसरी तरफ रन मशीन रुकने का नाम नहीं ले रही थी. 10 दिसंबर रिकॉर्ड्स के दिन कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए. टीम इंडिया ने सीरीज भले ही गंवा दी हो लेकिन उसकी भरपाई युवा बल्लेबाज ईशान ने अपनी आक्रामक पारी से कर दी है.
ईशान किशन ने अभी तक की सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाकर विरोधी टीमों में अपना खौफ बना दिया है. उन्होंने 200 रन बनाने के लिए केवल 126 गेंद खर्च की. वहीं, 210 रनों की पारी में 24 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस पारी के बाद 24 वर्षीय ने कई दिग्गज खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. उनमें से एक नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी का भी है. उन्होंने ईशान की तुलना भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से कर दी है. रितेंदर सिंह का मानना है कि उन्होंने स्काई की तरह ही काफी आक्रामक शॉट्स दिखाए. मिस्टर 360 की बात करें तो 2022 में उन्होंने अपनी विस्फोटक पारियों से कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
ईशान लंबी रेस का घोड़ा है- रितेंदर सिंह
सबसे कम उम्र के डबल सेंचुरियन को लेकर कहा, ‘हम सोच रहे थे कि ईशान किशन एक युवा प्रतिभा है जो शायद अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर रहा है. हालांकि, उसने जो पारी खेली है वह अविश्वसनीय है. इस पारी को आने वाले वर्षों के लिए याद किया जाएगा. यह लंबी रेस का घोड़ा है और उनके पास सूर्यकुमार यादव की तरह विस्फोटक शॉट्स की एक श्रृंखला है.’
टेस्ट सीरीज से पहले खुशखबरी! बांग्लादेश पहुंचा बाएं हाथ का बल्लेबाज…आंकड़े देते हैं शानदार फॉर्म की गवाही
उन्होंने आगे कहा, ‘इस बारे में काफी बातें हो रहीं थीं कि 2-0 से सीरीज में हार के बाद तीसरे वनडे में टीम कैसा प्रदर्शन करेगी. हालांकि, जिस तरह से वे एक टीम के रूप में एकजुट रहे और आज प्रदर्शन किया. इसे देखने के बाद लगता है कि आईसीसी ट्रॉफी ज्यादा दूर नहीं है.’
भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत
ईशान किशन के अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी शतकीय पारी खेली और अपने 72 शतक पूरे किए. दोनों बल्लेबाजों की विशाल पारियों की बदौलत टीम ने 410 रनों का विशाल टारगेट मेजबान टीम के सामने रख दिया. बांग्लादेश की टीम 182 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 227 रनों से जीत दर्ज की. यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है. दोनों टीमें अब 14 दिसंबर को टेस्ट मैच में एक-दूसरे को टक्कर देंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, Ishan kishan, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : December 11, 2022, 17:54 IST
[ad_2]
Source link