[ad_1]
दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड्स की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच 26 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने केवल 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि कंगारू टीम के नाम 19 मैच हैं. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा. फरवरी में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज काफी मायने रखती है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार (11 दिसंबर) को खेला जाएगा.
किस समय होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की शुरुआत?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.
कहां खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.
कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
एलिसा हेली (कप्तान), ताहिला मैग्राथ, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, अमांडा जेड वेलिंग्टन, अलाना किंग, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन स्कट और एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), देविका वैद्य, ऋचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका सिंह
[ad_2]
Source link