[ad_1]
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल हमारे बीच नहीं हैं। मगर, उनकी यादें आज भी जिंदा हैं। आज ही के दिन दिग्गज अभिनेत्री बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के दो सप्ताह बाद ही 13 दिसंबर 1986 को चाइल्डबर्थ कॉम्प्लिकेशन के चलते एक्ट्रेस की मौत हो गई थी। मगर, उनसे जुड़े किस्से और बातें आज भी वक्त-मौकों पर याद आ जाते हैं। उनसे जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा है, जब वह लेटकर मेकअप कराने की जिद पकड़ बैठी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर राज कुमार को देखकर स्मिता पाटिल ने यह जिद की थी। आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में…
स्मिता पाटिल बेहद सादगी पसंद अभिनेत्री थीं। बॉलीवुड के ग्लैमर और चकाचौंध से दूर रहने वाली स्मिता अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। एक बार वो फिल्म ‘गलियों का बादशाह’ की शूटिंग कर रहीं थीं। इस फिल्म में स्मिता के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, राज कुमार और डैनी जैसे स्टार्स भी शामिल थे। शूटिंग के दौरान वो जब मेकअप रूम में पहुंची तो उन्होंने देखा कि अभिनेता राजकुमार का मेकअप चल रहा है। राज कुमार लेटकर अपना मेकअप करा रहे थे। इसे देखकर स्मिता हैरान रह गईं, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी किसी को ऐसे लेटकर मेकअप कराते हुए नहीं देखा था।
Amitabh Bachchan: खत्म होने जा रहा है ‘केबीसी 14’, ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी
Amitabh Bachchan: खत्म होने जा रहा है ‘केबीसी 14’, ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी
राज कुमार को लेटकर मेकअप कराते देखने के बाद वह अपने मेकअप रूम में आईं और मेकअपमैन दीपक सावंत से कहा कि उन्हें भी लेटकर मेकअप कराना है। इस पर दीपक सावंत ने मना कर दिया और बोले कि ऐसे लेटकर मेकअप नहीं हो सकता है। इस पर स्मिता ने कहा कि ‘राजकुमार तो लेटकर मेकअप कराते हैं।’ यह सुनकर दीपक बोले कि ‘वो राजकुमार हैं, वो अपने मन की करते हैं।’ दीपक ने स्मिता से गुजारिश की कि लेटकर मेकअप कराने से खराब हो जाएगा और मुझे परेशान होगी। दीपक के काफी मनाने पर स्मिता बैठकर मेकअप कराने के लिए राजी हुईं।
Hrithik Roshan: काफी मुश्किलों भरा रहा ऋतिक रोशन का बचपन? बोले-अपनी हालत पर रोता रहता था
Hrithik Roshan: काफी मुश्किलों भरा रहा ऋतिक रोशन का बचपन? बोले-अपनी हालत पर रोता रहता था
फिल्म ‘गलियों के बादशाह’ की शूटिंग में तो स्मिता पाटिल की लेटकर मेकअप कराने की ख्वाहिश पूरी नहीं हुई। लेकिन, एक्ट्रेस को उनकी अंतिम विदाई के दौरान दुल्हन की तरह सजाया गया था। मरने से पहले स्मिता ने कहा था कि ‘जब मैं मर जाऊंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना।’ हुआ भी फिर ऐसा ही। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। इसके बाद उनकी आखिरी इच्छा पूरी की गई। उनके शव को दुल्हन की तरह तैयार किया गया था। तब उनका लेटकर मेकअप हुआ था। संयोग ही है कि स्मिता का मेकअप करने आर्टिस्ट दीपक सावंत ही पहुंचे थे, जिनसे स्मिता ये जिद किया करती थीं।
Top Bhojpuri Actress Of 2022: मिलिए भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 हीरोइनों से, इस साल मचाया खूब तहलका
Top Bhojpuri Actress Of 2022: मिलिए भोजपुरी सिनेमा की टॉप 10 हीरोइनों से, इस साल मचाया खूब तहलका
[ad_2]
Source link