Home Sports वकार यूनिस ने पाकिस्तान की हार के बाद अंपायर पर निकाली भड़ास, सोशल मीडिया पर जमकर कोसा

वकार यूनिस ने पाकिस्तान की हार के बाद अंपायर पर निकाली भड़ास, सोशल मीडिया पर जमकर कोसा

0
वकार यूनिस ने पाकिस्तान की हार के बाद अंपायर पर निकाली भड़ास, सोशल मीडिया पर जमकर कोसा

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में हार मिली
मुल्तान टेस्ट में सउद शकील के कैच को लेकर विवाद हो गया

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मुल्तान टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में एक कैच को लेकर विवाद पैदा हो गया. मैच खत्म होने के बाद भी इसको लेकर बातें की जा रही है. पाकिस्तान के कप्तान ने भी इसको लेकर बयान दिया. पूर्व पाकिस्तानी कोच और कप्तान वकार यूनिस ने तो खुलकर अंपायर को कोसा है.

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के बैटर साउद शकील का कैच विवादों में है. मार्क वुड की गेंद पर ओली पोप ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका था. इसे फील्डि अंपायर ने थर्ड अंपायर के पास रेफर किया था लेकिन सॉफ्ट सिग्नल आउट था. थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद इसे आउट करार दिया.

News18 Hindi

पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 26 रन से हार मिली और शकील 94 रन बनाकर आउट हुए थे. सभी ने इस कैच को ही मैच का टर्निंग प्वाइंट माना है. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी राय देते हुए थर्ड अंपायर को बुरा भला लिखा, उन्होंने कैच के वीडियो के निकाली हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मुझे हैरानी है कि आखिर कौन की अंगुली को जोएल विल्सन (टीवी अंपायर) ने गेंद के नीचे देख लिया. जिस वक्त बॉल ने जमीन को छुआ सभी अंगुलियां नीचे की तरफ गिर रही थी.

विवाद पर पाकिस्तान कप्तान भी बोले

मैच खत्म होने के बाद जब मीडिया से बाबर आजम बात करने पहुंचे तो इस सवाल पर उन्होंने अपनी राय दी. कप्तान ने कहा, शकील का जो ये विकेट था हमारे लिए तो महंगा पड़ा गया. मुझे तो ऐसा लगता है कि गेंद जमीन को छू गई थी लेकिन क्या कह सकते हैं. हम सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं इसके नाते आपको अंपायर के फैसला का सम्मान करना होता है. हमारे हिसाब से तो गेंद जमीन को छू गई थी.

Tags: Babar Azam, Ben stokes, Pakistan vs England, Waqar Younis

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here