[ad_1]

अवतार- द वे ऑफ वॉटर
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
अवतार द वे ऑफ वाटर
कलाकार
सैम वर्थिंगटन
,
जो सल्डाना
,
सिगरनी वीवर
,
स्टीफन लैंग
और
केट विंसलेट आदि।
लेखक
जेम्स कैमरून
,
रिक जफा
,
अमांडा सिल्वर
,
जोश फ्रीडमैन
और
और शेन सलेरनो
निर्देशक
जेम्स कैमरून
निर्माता
जेम्स कैमरून
और
जॉन लैंडयू
रिलीज
16 दिसंबर 2022
किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनाना आसान नहीं होता। और, सीक्वल अगर ऐसी फिल्म का हो जिसने सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया हो तो फिर तो समझा जा सकता है कि चुनौती कितनी बड़ी है। चुनौतियां को पार करने में ही इंसान की असल काबिलियत का प्रमाण मिलता है और 68 साल के हो चुके निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ देखने के बाद समझ आता है कि इंसान जो सोच सकता है, वह हासिल भी कर सकता है। ये फिल्म न सिर्फ इंसानी कल्पनाओं की उड़ान है बल्कि विश्व सिनेमा का एक नया अध्याय, एक नया मोड़ और एक ऐसा नया उदाहरण भी है जिसमें सिनेमा का भविष्य छिपा हुआ है। फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ देखना एक अनुभूति है, खासतौर पर अगर आप इसे आईमैक्स सिनेमाघर में देख रहे हैं। दर्शक को अपने साथ समंदर की लहरों, इसकी गहराइयों और इसके जीव जंतुओं की दुनिया में बहा ले जाने में निर्देशक जेम्स कैमरून पूरी तरह सफल रहे हैं। फिल्म इतनी अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय और अविश्वसनीय है कि बाकी किसी चीज पर दर्शक का ध्यान ही नहीं जाता।
[ad_2]
Source link