[ad_1]
हाइलाइट्स
केएल राहुल ने पहले दिन 54 गेंदों पर 22 रन बनाए.
खालिद अहमद ने केएल राहुल को बोल्ड कर आउट किया.
भारत ने अपना दूसरा विकेट 19वें ओवर में 45 रन पर गंवाया.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चटगांव के जहूर चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल सस्ते में आउट होने के बाद काफी निराश नजर आए. भारत द्वारा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद राहुल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े और अपनी टीम को स्थिर शुरुआत दिलाई. हालांकि, बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने शुभमन गिल को जल्दी पवेलियन की राह दिखा दी, जो रोहित शर्मा के स्थान पर ओपनिंग कर रहे थे.
जब लग रहा था कि पहला सत्र भारत के पक्ष में जाएगा, तभी तैजुल इस्लाम ने शुभमन गिल को आउट कर दिया. गिल ने 40 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए. इसके कप्तान और ओपनर केएल राहुल ने टी20 और वनडे क्रिकेट के बाद टेस्ट में भी अपना फ्लॉप शो जारी रखा. गिल के आउट होने के कुछ ही ओवर बाद राहुल भी सस्ते में पवेलियन चले गए.
IND W vs AUS W: स्टेडियम में आकर भी फ्री में देख सकते हैं मैच, जानें करना होगा क्या काम
पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर का हुआ कार एक्सीडेंट, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया अस्पताल
खालिद अहमद ने ऑफ स्टंप के बाहर एक गेंद फेंकी और राहुल ने गेंद को ऑफ साइड की तरफ गाइड करने की कोशिश की. राहुल ड्राइव की कोशिश में थे लेकिन गेंद बल्ले से लगकर स्टंप्स से जाकर टकरा गई और राहुल आउट हो गए. 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर खालिद अहमद ने भारतीय कप्तान केएल राहुल को बोल्ड किया. अपने विकेट से राहुल काफी गुस्से में नजर आए. राहुल को खुद पर बहुत गुस्सा आया और उन्होंने अपने ग्लव्स से अपने बल्ले पर जोर से मुक्का मारा. सोशल मीडिया पर केएल राहुल का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
— Bleh (@rishabh2209420) December 14, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Shubman gill, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 14, 2022, 12:17 IST
[ad_2]
Source link