Home Breaking News इस साल इन सेलेब्स के दिल का हाल रहा बेहाल, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द

इस साल इन सेलेब्स के दिल का हाल रहा बेहाल, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द

0
इस साल इन सेलेब्स के दिल का हाल रहा बेहाल, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द

[ad_1]

फैंस के मन में हमेशा ही अपने फेवरेट सितारों को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। चाहें पर्दे पर हो या फिर असल जिंदगी में, बॉलीवुड सितारों की जोड़ियों को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि कौन किसे डेट कर रहा है और किससे किसकी शादी हो रही है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है जब ये जोड़ियां अलग हो जाती हैं, इससे इनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी राहें इस साल अलग हो गईं या फिर अलग होने को लेकर चर्चा में हैं।

 

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले काफी वक्त से एक चर्चा जोरों पर हैं और वो है दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप। काफी वक्त से खबरें आ रही थीं कि इस जोड़ी ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों की राहें अब अलग हो चुकी हैं। वहीं, दिशा को अब अपने करीबी दोस्त के साथ एंजॉय करते देखा जा रहा है, जिससे उन दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि होती नजर आ रही है।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा था, पाकिस्तान और यूएई की मीडिया द्वारा यह जानकारी दी गई है कि दोनों अब अलग हो गए हैं और 12 साल की शादी खत्म हो गई है। दोनों एक बच्चे के पेरेंट्स हैं।

 

हिना खान और रॉकी

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा किए थे, जिसमे उन्होंने विश्वासघात की बात की थी। इन पोस्ट ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। बस फिर क्या था मीडिया में इस पोस्ट के जरिए दोनों के ब्रेकअप की खबरों का कयास लगाया गया। हालांकि इन खबरों पर रॉकी ने चुप्पी तोड़ी है और एक पोस्ट शेयर कर बताया कि दोनों में सब कुछ ठीक है।

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

पिछले चार साल से अभिनेता अरबाज खान और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक साथ मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। यही नहीं, कई बार अरबाज गलफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पार्टी एंजॉय करते भी नजर आते हैं। हाल ही में, दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी, लेकिन कपल ने अपने ब्रेकअप के बारे में अभी तक पब्लिकली कुछ नहीं कहा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here