[ad_1]
12:03 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: मोरक्को के खिलाफ कभी नहीं हारा फ्रांस
फ्रांस की टीम मोरक्को के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं। इस दौरान फ्रांस को तीन में जीत मिली और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। पिछली बार दोनों का मुकाबला 2007 में था। तब 2-2 से मैच ड्रॉ रहा था।
11:56 PM, 14-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन
मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, जवाद एल यामीक, नायेफ एगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, हाकिम जिएच, एजेदीन औनाही, सौफियाने बौफाल, यूसुफ एन-नेसरी।
फ्रांस: हूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूल्स कौंडे, राफेल वरान, इब्राहिमा कोनाटे, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, किलियन एम्बाप्पे।
11:41 PM, 14-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: सेमीफाइनल में फ्रांस के सामने मोरक्को की चुनौती, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल थोड़ी देर में गत चैंपियन फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। फ्रांस की नजर लगातार दूसरे बार फाइनल में पहुंचने पर है। पिछली बार 2018 में उसने क्रोएशिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, मोरक्को फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनना चाहेगी।
[ad_2]
Source link